फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाकुंभ 2025: सुरक्षा पर बड़ा सवाल, पकड़ा गया अवैध तरीके से ठहरा विदेशी; श्रद्धालु कैंप में बना चुका था ठिकाना

Thu, 02 Jan 2025 06:04 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 02 Jan 2025 06:04 PM IST
सार

Maha Kumbh Prayagraj: प्रयागराज में अवैध तरीके से विदेशी नागरिकों के रहने का यह पहला मामला नहीं है। चार महीने पहले यहां युगांडा की एक महिला सिविल लाइंस में अवैध तरीके से स्पा सेंटर में काम करते पकड़ी गई थी।

विज्ञापन
Maha Kumbh 2025 Russian Citizen Caught Illegally Staying in Pilgrim Camp Security Concerns Raised
विदेशी ने अपना नाम आंद्रे पॉफकॉप बताया - फोटो : अमर उजाला

मेला क्षेत्र में एक रूसी नागरिक अवैध तरीके से घूमते हुए पकड़ा गया। जांच में पता चला कि वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी वह पिछले चार महीने से चोरी-छिपे देश में रह रहा था। उसने मेला क्षेत्र के सेक्टर 15 स्थित कैंप में ठिकाना बना रखा था। पुलिस ने उसे वापस भेज दिया है।

Maha Kumbh 2025 Russian Citizen Caught Illegally Staying in Pilgrim Camp Security Concerns Raised
महाकुंभ मेला क्षेत्र में अटल अखाडे़ के छावनी प्रवेश के दौरान आगुवाई करते नागा संयासी और साधु संत - फोटो : अमर उजाला

पूछताछ की तो लगा घबराने
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, संदिग्ध लगने पर पुलिसकर्मियों ने उससे पूछताछ की तो वह घबराने लगा। जानकारी पर स्थानीय खुफिया एजेंसी के अफसर भी आ गए। जांच पड़ताल में विदेशी ने अपना नाम आंद्रे पॉफकॉप और खुद को रूस का बताया।
 

Maha Kumbh 2025 Russian Citizen Caught Illegally Staying in Pilgrim Camp Security Concerns Raised
महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग्नि अखाडे़ की छावनी में चर्चा में लीन दिखे साधु। - फोटो : अमर उजाला

रेनबो कैंप में था ठहरा
दस्तावेजों की पड़ताल में मालूम हुआ कि उसके वीजा की अवधि सितंबर में ही एक्सपायर हो चुकी है। यह भी पता चला कि वह सेक्टर 15 में ही स्थित श्रद्धालुओं के रेनबो कैंप में ठहरा था। पिछले 15 दिनों से वह यहां रह रहा था। पूछताछ के बाद उसे कमिश्नरेट पुलिस को सौंप दिया गया। विस्तृत जांच पड़ताल के बाद आरोपी को विदेशिक पंजीकरण कार्यालय ले जाया गया। इसके बाद वहां से उसके निर्वासन के संबंध में कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए उसे वापस भेज दिया गया। गौरतलब है कि तीन दिन पहले भी यहां तीन विदेशी पकड़े गए थे। हालांकि बाद में दस्तावेज प्रस्तुत किए थे, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Maha Kumbh 2025 Russian Citizen Caught Illegally Staying in Pilgrim Camp Security Concerns Raised
महाकुंभ मेला क्षेत्र में अटल अखाडे़ के छावनी प्रवेश के दौरान बाल नागा संयासी सबके बीच आकर्षण का के - फोटो : अमर उजाला

अवैध तरीके से रहती मिली थी युगांडा की महिला
प्रयागराज में अवैध तरीके से विदेशी नागरिकों के रहने का यह पहला मामला नहीं है। चार महीने पहले यहां युगांडा की एक महिला सिविल लाइंस में अवैध तरीके से स्पा सेंटर में काम करते पकड़ी गई थी। वीजा एक्सपायर होने के बाद भी वह यहां चोरी छिपे रह रही थी। आरोप है कि वह स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार में भी शामिल थी। लगातार अवैध तरीके से विदेशियों के रहने के मामले सामने आने से स्थानीय खुफिया एजेंसियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
Maha Kumbh 2025 Russian Citizen Caught Illegally Staying in Pilgrim Camp Security Concerns Raised
महाकुंभ मेला क्षेत्र में अटल अखाडे़ के छावनी प्रवेश के दौरान कुछ इस रुप में शामिल हुए नागा संयासी। - फोटो : अमर उजाला

रूसी नागरिक वीजा अवधि एक्सपायर होने के बाद भी मेला क्षेत्र में रहते मिला। विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए उसे निर्वासित किया गया है। मेला क्षेत्र में आने वाले विदेशियों का सत्यापन कराया जा रहा है। -राजेश द्विवेदी, एसएसपी कुंभ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed