फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: भव्य ही नहीं, निराली भी रही निरंजनी की पेशवाई, श्रद्धालुओं संग रथों पर विराजे महामंडलेश्वर

Wed, 02 Jan 2019 11:35 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Wed, 02 Jan 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
Royal Peshwai of niranjani akhara, Naga sadhu attraction in kumbh mela
Peshwai Niranjani

पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी की निराली पेशवाई से बुधवार को संगम की रेती पर सजी। मठ बाघंबरी गद्दी से लेकर संगम क्षेत्र स्थित अखाड़े की छावनी तक नागा संन्यासियों, महामंडलेश्वरों, संतों-श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा। दर्शन देतीं और प्रदर्शन करतीं नागा संन्यासियों की टोलियों के साथ फूलों से सजे महामंडलेश्वरों के रथों संग तरह-तरह की चौकियां और काशी से आई बाबा विश्वनाथ के साधकों की ‘डमरू टोली’ सभी के आकर्षण का केंद्र रही। जगह-जगह संतों का ऐसा स्वागत हुआ कि मठ बाघंबरी गद्दी से अखाड़े की छावनी तक पहुंचने में निरंजनी की पेशवाई को तकरीबन सात घंटे लग गए। निरंजनी अखाड़े की निकली पेशवाई, नागा संन्यासी बने आकर्षण का केंद्र, अभिनेता आशुतोष राणा हुए शामिल

Royal Peshwai of niranjani akhara, Naga sadhu attraction in kumbh mela
Peshwai Niranjani

हाथी, घोड़ों, ऊंट, अखाड़े की ध्वजाओं, तरह-तरह की पताकाओं, अखाड़े के देवता भगवान कार्तिकेय की फूलों से सजी हुई पालकी, नागा संन्यासियों के कंधे पर रखे भाले, निशान सूर्यप्रकाश, चंद्रप्रकाश, निशान वाले पंखों के साथ अखाड़े की पेशवाई बाघंबरी गद्दी से आरंभ हुई।

Royal Peshwai of niranjani akhara, Naga sadhu attraction in kumbh mela
Peshwai Niranjani

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और अष्टकौशल महंत नरेंद्र गिरि, महंत रवींद्र पुरी, महंत आशीष गिरि आदि की देखरेख में पेशवाई पुरानी जीटी रोड, दारागंज थाने के सामने से भारतीय स्टेट बैंक, मीरागली, मोरी पंपिंग स्टेशन से नीचे उतरकर, त्रिवेणी उत्तरी पांटून पुल से होकर अखाड़े की छावनी पहुंचकर पूरी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Royal Peshwai of niranjani akhara, Naga sadhu attraction in kumbh mela
Peshwai Niranjani

निरंजनी की पेेशवाई का नजारा ऐसा निराला रहा कि उसे देखने के लिए पूरे रास्ते खासकर अल्लापुर और दारागंज में सड़क के दोनों ओर लोग खड़े रहे तो मकानों की छतों, बारजों पर जमा बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों की आंखें संतों को निहारती रहीं। श्रद्धालुओं ने संतों के दर्शन किए और उन पर फूल बरसाए।

विज्ञापन
Royal Peshwai of niranjani akhara, Naga sadhu attraction in kumbh mela
Peshwai Niranjani

छतों, बारजों, सड़क के किनारे या फिर डिवाइडर पर खड़े होकर मोबाइल से जुलूस की तस्वीरें बनाईं तो कई संतों के साथ सेल्फी भी ली। अखाड़े के पदाधिकारी, संत-महंत, साधु आदि पैदल चले। प्रत्येक दल के आगे शिष्यों की टोलियां मुग्ध और मगन होकर नाचती, गाती रहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed