फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज : संगम देख अभिभूत हुए तमिलनाडु के मेहमान, हर-हर गंगे के लगाए जयकारे, देखें तस्वीरें

Mon, 21 Nov 2022 12:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 21 Nov 2022 12:48 PM IST
सार

वाराणसी के बाद काशी तमिल संगमम के प्रतिनिधि सोमवार की सुबह प्रयागराज पहुंचे। यहां दिन भर तीर्थराज की समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास से भी वे परिचित हुए।

विज्ञापन
Representatives of Kashi Tamil Sangamam received a warm welcome at the Sangam beach
Prayagraj News : काशी-तमिल संगमम के प्रतिनिधियों का संगम तट पर किया गया जोरदार स्वागत। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी के बाद काशी तमिल संगमम के प्रतिनिधि सोमवार की सुबह प्रयागराज पहुंचे। यहां दिन भर तीर्थराज की समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास से भी वे परिचित हुए। यहां संगम की अलौकिक  छटा देखकर सभी मेहमान अभिभूत हो गए। यहां कुछ ने गंगा-यमुना के पवित्र संगम में डुबकी लगाई तो कुछ ने आचमन कर हर-हर गंगे के जयकारे लगाए। शाम को सभी 215 छात्र एवं अन्य लोग राम की नगरी अयोध्या के लिए रवाना हो गए। 

दरअसल केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय की पहल पर पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक माह के लिए काशी तमिल संगमम आयोजित किया गया है।  एक भारत श्रेष्ठ भारत की थीम को लेकर अलग-अलग कई गुटों में दक्षिण भारतीय लोगों का जत्था तमाम ट्रेनों के माध्यम से वाराणसी जाएगा।

Trending Videos
Representatives of Kashi Tamil Sangamam received a warm welcome at the Sangam beach
Prayagraj News : काशी-तमिल संगमम के प्रतिनिधियों का संगम तट पर किया गया जोरदार स्वागत। - फोटो : अमर उजाला।

उसके बाद प्रयागराज, अयोध्या होते हुए अपने गंतव्य को रवाना होगा। दो दिन वाराणसी भ्रमण के बाद सोमवार की सुबह 11.30 बजे के आसपास अपने तयशुदा कार्यक्रम से तकरीबन डेढ़ घंटे की देरी से यह जत्था पांच बसों से संगम नगरी पहुंचा। संगम घाट पर सभी प्रतिनिधियों का जोरदार स्वागत किया गया। 

Representatives of Kashi Tamil Sangamam received a warm welcome at the Sangam beach
Prayagraj News : काशी-तमिल संगमम के प्रतिनिधियों का संगम तट पर किया गया जोरदार स्वागत। - फोटो : अमर उजाला।

यहां पहुंचने के बाद प्रतिनिधियों को 13 मोटर वोट से स्नान कराने के लिए संगम ले जाया गया। प्रतिनिधियों ने यहां हुए स्वागत की काफी सराहना की और सरकार के प्रति आभार जताया। कहा कि सरकार की पहल के चलते ही उन्हें एक साथ यूपी के तीन महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल, काशी, प्रयागराज और अयोध्या भ्रमण का मौका मिल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Representatives of Kashi Tamil Sangamam received a warm welcome at the Sangam beach
Prayagraj News : काशी-तमिल संगमम के प्रतिनिधियों का संगम तट पर किया गया जोरदार स्वागत। - फोटो : अमर उजाला।

इस दल में शामिल मेहमान जो तमिलनाडु के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययन कर रहे हैं उन सभी पर जीजीआईसी की छात्राओं समेत सांसद केशरी देवी पटेल, जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री, एसएसपी शैलेश पांडेय, भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी आदि ने  पुष्प वर्षा भी की। तमिल के तुलसी कहे जाने वाले डी एम गोविंद राजन के साथ कई स्थानीय तमिल छात्रों ने दुभाषिया की भूमिका निभाई। संगम से विता होने के बाद इन्हें गंगाजल, सिंदूर और इलायची दाना प्रसाद के रूप में वितरित किया गया।

विज्ञापन
Representatives of Kashi Tamil Sangamam received a warm welcome at the Sangam beach
Prayagraj News : काशी-तमिल संगमम के प्रतिनिधियों का संगम तट पर किया गया जोरदार स्वागत। - फोटो : अमर उजाला।

संगम दर्शन एवं स्नान, लेटे हुए हनुमान जी का दर्शन, स्वामी नारायण मंदिर, चंद्रशेखर आजाद पार्क आदि यात्रा का हर पड़ाव इंजीनियरिंग, चिकित्सा, कानून, प्रबंधन, वित्त आदि विधाओं से जुड़े विद्यार्थियों को अचंभित, आह्लादित और मुग्ध करता रहा। आजाद पार्क पहुंचने के बाद वहां लगी शहीद चंद्रशेखर की प्रतिमा को कई मेहमानों ने सलामी भी दी। दल में शामिल छात्रा जी रेखा,  सुजाता आर ने कहा कि जैसा किताबों में पढ़ा वैसा ही प्रयागराज उन्होंने आज हकीकत में देखा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed