फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हर शनिवार को बदले हुए समय से चलेगी पुणे, बंगलूरू फ्लाइट

Mon, 03 Feb 2020 01:11 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 03 Feb 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
Pune, Bangalore flights will run every Saturday from the changed times
Flight - फोटो : Pixabay

अगले माह से शुरू हो रही पुणे और वर्तमान समय में चल रही बंगलूरू की फ्लाइट अगले माह से हर शनिवार बदले हुए समय से चलेगी। विमानन कंपनी इंडिगो ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। सात मार्च से यह व्यवस्था प्रभावी हो जाएगी। इस दौरान प्रत्येक शनिवार को पुणे और बंगलूरू फ्लाइट का आवागमन बदले हुए समय से होगा। 

Pune, Bangalore flights will run every Saturday from the changed times
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

दरअसल पांच मार्च 2020 से ही पुणे की फ्लाइट शुरू हो रही है। इस फ्लाइट के शुरू होने के बाद प्रयागराज-बंगलूरू फ्लाइट का भी समय बदल जाएगा। दोनों ही शहरों के लिए प्रयागराज से नियमित रूप से हवाई सेवा रहेगी। हालांकि हर शनिवार को प्रयागराज से पुणे और बंगलूरू फ्लाइट बदले हुए समय से चलेगी। बताया जा रहा है कि इंडिगो द्वारा बंगलूरू में सप्ताह में एक दिन विमानों का रखरखाव किया जाता है। इसी वजह से पुणे और बंगलूरू फ्लाइट प्रत्येक शनिवार को बदले हुए समय पर चलेगी। वर्तमान समय प्रयागराज से बंगलूरू के लिए चल रही इंडिगो की फ्लाइट प्रत्येक मंगलवार को बदले हुए समय से चलती है। अब पुणे फ्लाइट शुरू हो जाने के बाद सात मार्च से हर शनिवार प्रयागराज-पुणे और प्रयागराज-बंगलूरू फ्लाइट बदले हुए समय से चलेगी।

Pune, Bangalore flights will run every Saturday from the changed times
flight

सात मार्च से प्रत्येक शनिवार का समय
प्रयागराज-पुणे    सुबह    8.00-10.15 बजे
पुणे-प्रयागराज    सुबह 10.45-01.10 बजे
प्रयागराज-बंगलूरू    दोपहर 01.40-04.15 बजे
बंगलूरू-प्रयागराज    सुबह 04.50-07.15 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन
Pune, Bangalore flights will run every Saturday from the changed times
डेमो - फोटो : डेमो
5 मार्च से शनिवार छोड़ अन्य दिनों का समय
प्रयागराज-पुणे    सुबह    9.20-11.50 बजे
पुणे-प्रयागराज    दोपहर 12.20-14.45 बजे
प्रयागराज-बंगलूरू    दोपहर 03.15-05.50 बजे
बंगलूरू-प्रयागराज    सुबह 06.25-08.50 बजे
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed