फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रधानमंत्री मोदी की सहजता ने किया कायल, भावुक रहे लोग

Sun, 01 Mar 2020 01:45 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 01 Mar 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Modi's spontaneity convinces, people remain emotional
prayagraj news - फोटो : prayagraj

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संवेदनशीलता और सहजता के बारे में तो बहुत कुछ सुन रखा था लेकिन विशेष गलियारे में मौजूद 300 वृद्धजन और दिव्यांगजन लाभार्थियों ने शनिवार को इस एहसास को सीधे महसूस किया। प्रधानमंत्री उनके बीच मात्र सात मिनट रहे लेकिन इस दौरान पूरी तरह से उन्हीं का होकर रहे। इस दौरान माहौल काफी भावुक और जोश से भरा रहा।



बुजुर्गों माताओं ने उनके पैर छूने की कोशिश की तो प्रधानमंत्री ने न सिर्फ उन्हें रोका बल्कि खुद उनके पैरों पर झुक गए। वहीं युवाओं की पीठ थपथपाई तो नन्हें बालक कुनाल को दुलारा भी। इस पूरे आयोजन का मंच और पंडाल में लगे स्क्रीन पर सजीव प्रसारण हो रहा था, जिसे देख बाहर बैठे हजारों लाभार्थियों में भी उत्साह रहा तथा लगातार शंखनाथ और जयघोष होते रहे।

Prime Minister Modi's spontaneity convinces, people remain emotional
prayagraj news - फोटो : prayagraj

आयोजन स्थल पर पहुंचे प्रधानमंत्री का मंच पर इंतजार हो रहा था लेकिन वह सीधे विशेष गलियारे में मौजूद 300 लाभार्थियों के बीच पहुंच गए। प्रधानमंत्री को इस तरह अपने बीच पाकर सभी आश्चर्य भरी आंखों से उन्हें निहारते रहे। कई दिव्यांगाें ने प्रधानमंत्री के अभिवादन में उठने की कोशिश की लेकिन उनके शरीर ने इसकी अनुमति नहीं दी तो प्रधानमंत्री उन्हें संभालने के लिए खुद आगे आ गए।

Prime Minister Modi's spontaneity convinces, people remain emotional
prayagraj news - फोटो : prayagraj

इस तरह का दृश्य वहां आम रहा। बुजुर्ग महिला कांति देवी, विमला आदि ने पैर छूकर उनके प्रति आभार जताने की कोशिश की लेकिन प्रधानमंत्री ने रोक दिया और खुद झुक गए। दोनों पैर से दिव्यांग लालू, दिनेश आदि ने भी व्हीलचेयर से उठने की कोशिश की लेकिन प्रधानमंत्री ने पकड़कर बैठा दिया। साथ ही उनके सिर पर हाथ फेरा तथा हालचाल पूछा। इस दौरान प्रधामंत्री कई युवा लाभार्थियों को सीने से भी लगाया। प्रधानमंत्री की दुलार से खुश सात वर्ष के कुनाल ने तो प्रधानमंत्री से खूब पढ़ाई करने वादा भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prime Minister Modi's spontaneity convinces, people remain emotional
prayagraj news - फोटो : prayagraj

प्रधानमंत्री इस बच्चे के पास देर तक रहे और उसके माथे एवं गाल पर थपकी के साथ दुलार किया। कुनाल के लिए यह सब समझ से परे रहा और खुद में सिमटता रहा लेकिन उसे पूरा एहसास था कि उसके सामने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद मौजूद हैं। प्रधानमंत्री ने पढ़ाई की बात की तो उसने एबीसीडी भी सुनाया।

प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद कुनाल का कहना था कि मोदी से किया वादा वह पूरा करेगा। करीब सात मिनट तक विशेष दीर्घा में रहे प्रधानमंत्री विश्वजीत, अभिषेक, अमित भारतीय समेत ज्यादातर लाभार्थियों से मिले और उनका हालचाल जाना। साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मुख्य पंडाल में मौजूद हजारों लाभार्थी भी लगातार जयकारे लगाते रहे।

विज्ञापन
Prime Minister Modi's spontaneity convinces, people remain emotional
prayagraj news - फोटो : prayagraj
दिव्यांगों ने भी प्रधानमंत्री से की मन की बात, मांगा रोजगार

विशेष दीर्घा में अपने बीच प्रधानमंत्री को पाकर उत्साहित दिव्यांगाें ने भी उनसे मन की बात कही। उन्होंने उपकरण प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया लेकिन समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए रोजगार की भी मांग की। शालिनी विश्वकर्मा ने प्रधानमंत्री मांगपत्र भी सौंपा। एमएड की पढ़ाई पूरी करने के बाद शालिनी सिविल सर्विसेज की तैयारी में जुटी हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के सामने दिव्यांगों के लिए रोजगार का मुद्दा उठाया। प्रधानमंत्री ने भी आश्वासन दिया कि इस दिशा में गंभीरता से विचार किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने शालिनी की ओर से दिए गए ज्ञापन को मुख्यमंत्री को पकड़ा दिया। कई अन्य लाभार्थियों ने भी रोजगार का मुद्दा उठाया।

छूटे लाभार्थियों को कल मिलेंगे उपकरण

परेड में आयोजित समारोह में 26874 वृद्धजनों और दिव्यांगों को उपकरण वितरित करने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन बड़ी संख्या में पंजीकृत लाभार्थी उपकरण पाने से वंचित रह गए हैं। इनके लिए सोमवार को ब्लाक में विशेष कैंप लगाए जाएं, जहां पंजीकृत लाभार्थी उपकरण प्राप्त कर सकेंगे।

घुरपुर में मिला महका नाश्ता, बदला गया

समारोह के लिए पंजीकृत लाभार्थियों को बसों से परेड मैदान तक लाया गया। आयोजन के बाद उन्हें घर तक पहुंचाया भी गया। मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, ट्राईसाइकिल आदि उपकरण ट्रक से लाभार्थियों के घर तक पहुंचाए जाएंगे। उपकरण तीन दिन में घर तक पहुंचे जाएंगे। इस दौरान लाभार्थियों के लिए नाश्ता और भोजन की भी व्यवस्था की गई थी लेकिन घूरपुर ब्लाक के लाभार्थियों को मिला नाश्ता महक गया था। शिकायत के बाद नाश्ते का दूसरा पैकेट मंगाया गया। खाने में पूड़ी, आलू की सब्जी, बूंदी और पोहा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed