{"_id":"5e581b8b8ebc3ef3fb65f8da","slug":"prayagraj-will-visit-pm-modi-tomorrow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज कल आएंगे पीएम मोदी, अभ्यास को हेलीकॉप्टरों ने भरी उड़ान, SPG ने कब्जे में लिया मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज कल आएंगे पीएम मोदी, अभ्यास को हेलीकॉप्टरों ने भरी उड़ान, SPG ने कब्जे में लिया मंच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 28 Feb 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
Narendra Modi
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 29 फरवरी को शहर आगमन की तैयारियाें को देर रात तक अंतिम रूप दिया जाता रहा। एसपीजी ने बृहस्पतिवार को समारोह के मंच और हेलीपैड को नियंत्रण में ले लिया। वहीं प्रधानमंत्री को लाने वाले हेलीकॉप्टर परेड मैदान में बने हेलीपैड पर उतारे गए। हेलीकॉप्टरों ने अभ्यास की उड़ान भी भरी। इन्हें देखने के लिए वहां काफी भीड़ रही।
2 of 7
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
प्रधानमंत्री शनिवार को परेड में आयोजित समारोह में तकरीबन 27 हजार बुजुर्ग और दिव्यांग लाभार्थियों को उपकरण वितरित करेंगे। वह विशेष विमान से सुबह 10 से 10.30 बजे के बीच बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उनसे पहले राज्यपाल आनंदी बेन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंच जाएंगे। राज्यपाल और मुख्यमंत्री एक साथ यहां आएंगे और एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। प्रधानमंत्री एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से परेड मैदान पहुंचेंगे और मंच पर चुनिंदा लाभार्थियों को उपकरण वितरित करेंगे।
3 of 7
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
इसके अलावा पास में ही बने गलियारे में वह 300 दिव्यांगों से मुलाकात भी करेंगे। फिर समारोह को संबोधित करेंगे। यहां से प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से चित्रकूट के लिए रवाना होंगे, जहां एक कार्यक्रम में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे की आधारशिला रखेंगे। यहां से वह हेलीकॉप्टर से ही फिर बमरौली आएंगे और विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। इस दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री के अलावा कई केंद्रीय एवं प्रदेश सरकार के मंत्री भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
तैयारियों का जायजा लेने के लिए केंद्र सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, सामाजिक न्याय मंत्री थावर चंद गहलोत एक दिन पहले शुक्रवार को ही यहां पहुंच जाएंगे। इनके अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री समेत अनेक मंत्री भी एक दिन पहले ही पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 7
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
प्रधानमंत्री के स्वागत और आयोजन के लिए परेड में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 75 हजार से अधिक लोगों के लिए बन रहा पंडाल तकरीबन तैयार हो चुका है। शुक्रवार को यह भी सुरक्षाकर्मियों के हवाले हो जाएगा। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही लाभार्थियों को लाने और घर तक पहुंचाने, सुरक्षा, सफाई, खाना-पानी आदि की तैयारियों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान मंडलायुक्त डॉ.आशीष कुमार गोयल, डीएम भानुचंद्र गोस्वामी समेत अनेक अफसर मौजूद थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।