फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपीपीएससी के पूर्व सचिव का नार्को टेस्ट कराने की तैयारी

Fri, 28 Feb 2020 12:58 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 28 Feb 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
Preparation to conduct narco test of former UPPSC secretary
uppsc

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के एक पूर्व सचिव पर सीबीआई ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पूर्व सचिव का नार्को टेस्ट कराए जाने की तैयारी है। कई दिनों से विदेश में रह रहे पूर्व सचिव को सीबीआई ने विशेष रूप से भारत बुलाया और अब लगातार चार दिनों से कैंप कार्यालय में उनसे पूछताछ की जा रही है।

Preparation to conduct narco test of former UPPSC secretary
यूपीपीएससी - फोटो : अमर उजाला

सूत्रों के मुताबिक यूपीपीएससी संवर्ग के ही एक अफसर को नियमों का उल्लंघन करते हुए सचिव पद की जिम्मेदारी सौंप दी गई थी। इसी अफसर के सचिव रहते हुए पीसीएस-2015 की प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा आयोजित की गई थी। सीबीआई ने जब आयोग की परीक्षाओं की जांच शुरू की तो सबसे पहली गड़बड़ी पीसीएस-2015 में पकड़ी गई। इस परीक्षा में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर सीबीआई ने मामले में आयोग के अज्ञात अफसरों और बाहरी अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया था।

Preparation to conduct narco test of former UPPSC secretary
UPPSC pcs 2017 result - फोटो : अमर उजाला
इससे संबंधित पूर्व परीक्षा नियंत्रक से भी सीबीआई ने पूछताछ की थी, जिन्होंने पूर्व सचिव का कई बार नाम लिया। पूर्व सचिव अब रिटायर हो चुके हैं, लेकिन सीबीआई का शिकंजा लगातार उनपर कसता जा रहा है।

सूत्रों का कहना है कि पिछली बार भी पूर्व सचिव से  पूछताछ की गई थी, जिसके बाद वह विदेश चले गए थे। सीबीआई ने काफी प्रयास के बाद उन्हें दोबारा बुलवाया। एसपी सीबीआई के नेतृत्व में चार दिनों से कैंप कार्यालय में पूर्व सचिव से पूछताछ चल रही है। सीबीआई अब पूर्व सचिव का नार्को टेस्ट करवाने की तैयारी में है। इस दौरान सीबीआई ने आयोग में भी जाकर कुछ अफसरों एवं कर्मचारियों से पूछताछ की है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed