फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   man was murdered following dispute related to love marriage his body was later found in river In Prayagraj

प्रेम विवाह का खौफनाक अंजाम: घर के सामने रहने वाली युवती से की थी शादी, यमुना में उतराता मिला युवक का शव

Mon, 26 Oct 2026 10:14 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 26 Oct 2026 10:14 PM IST
सार

प्रयागराज में आठ साल पहले हुए प्रेम विवाह के बाद युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। घर से निकले धीरज का शव अगले दिन यमुना नदी में मिला। 

विज्ञापन
man was murdered following dispute related to love marriage his body was later found in river In Prayagraj
प्रेम विवाह का खूनी अंत - फोटो : अमर उजाला GFX

विस्तार

प्रयागराज में आठ साल पहले हुए प्रेम विवाह से नाराज युवती के परिजनों ने उसके पति की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया। युवक का शव उसके घर से तीन किलोमीटर दूर नए यमुना पुल व पुराने यमुना पुल के बीच में नदी में उतराता मिला। सूचना पर पीएम हाउस पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान की। मामले में मृतक की मां की शिकायत पर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने साले व चचिया ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। 
विज्ञापन


आरोपी घटना के बाद से ही फरार है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमों को गठन किया है। जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत लवायन कला निवासी धीरज कुमार उर्फ डब्लू 28 पुत्र करम चंद्र निषाद किराए की गाड़ी चलाने का काम करता था। दो भाईयों में बड़ा धीरज रविवार शाम को घर से बाइक व मोबाइल लेकर निकला था और लौट कर नहीं आया।
विज्ञापन
Trending Videos

man was murdered following dispute related to love marriage his body was later found in river In Prayagraj
मौके पर पुलिस और लोग - फोटो : अमर उजाला संवाद
उसकी मां बेला देवी की ओर से दिए गए शिकायती पत्र में बताया गया कि आठ साल पहले घर के सामने रहने वाले खिन्नी लाल के बेटी सुनीता के उसका प्रेम विवाह हुआ था। इसके बाद से सुनीता के परिवार वाले विवाद किया करते थे। कई बार इसे लेकर पूर्व में मारपीट भी हो चुकी है। आरोप है कि रविवार शाम को उसके चचिया ससुर रज्जन कुमार व सज्जन कुमार पुत्र मक्खन लाल व साला सोनू उर्फ पंक्षी पुत्र खिन्नी लाल व अज्ञात उसे घर ले गए और उसकी हत्या कर दी। 

रात में घर नहीं आने पर सोमवार सुबह परिवार वालों न उसकी तलाश शुरू की तो घर के दौ सौ मीटर दूर सड़क पर खून का धब्बा देखकर उन्हें शक हुआ। शक होने पर जब वह उसकी ससुराल पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए औद्योगिक क्षेत्र पुलिस से शिकायत की। 
विज्ञापन

man was murdered following dispute related to love marriage his body was later found in river In Prayagraj
दिनभर पुलिस शव की तलाश में रही परेशान - फोटो : अमर उजाला संवाद
इसके पुलिस ने धीरज की तलाश शुरू की। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला। फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच की। शाम को नैनी पुलिस को नए यमुना पुल व पुराने यमुना पुल के बीच में नदी में उतराता हुुआ शव मिला। नैनी पुलिस ने उसे पीएम हाउस भेजते हुए औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को सूचना दी। सूचना पर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस परिवार वालों को लेकर पीएम हाउस पहुंची तो उसकी पहचान हुई। 
 
विज्ञापन

man was murdered following dispute related to love marriage his body was later found in river In Prayagraj
मृतक के मां की शिकायत पर एफआईआर दर्ज - फोटो : अमर उजाला संवाद
इसके बाद पुलिस ने धीरज की मां की शिकायती पत्र पर चचिया ससुर रज्जन कुमार व सज्जन कुमार पुत्र मक्खन लाल व साला सोनू उर्फ पंक्षी पुत्र खिन्नी लाल व अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एसपी करछना कुजलता ने बताया कि युवक का शव नदी में उतराता मिला था। मां की शिकायत पर चचिया ससुर व साले के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश में टीम बनाई गई है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी हो जाएगी। परिजनों के अनुसार प्रेम विवाह से नाराज होकर घटना को अंजाम दिया गया है।

man was murdered following dispute related to love marriage his body was later found in river In Prayagraj
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला संवाद
इसके पूर्व कई बार हो चुका है विवाद 
लवायन कला निवासी धीरज का शव सोमवार शाम मिलने के बाद ससुराल वालों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। गांव वालों ने बताया कि इसके पूर्व भी धीरज व उसके ससुराल वालों के बीच कई बार विवाद हो चुका है। रिंग रोड चौराहे के पास छह माह पहले धीरज की उसके चचिया ससुर ने मारपीट की थी। चार माह पहले धीरज ने अपने चचिया ससुर पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया था। धीरज की लव मैरिज के बाद से उसके ससुराल वाले यहां अधिक नहीं रहते थे। कुछ माह से स्थिति काफी समान्य हो गई थी। ऐसे में अचानक हुई धीरज की हत्या से गांव वाले काफी आशंकित है। मृतक धीरज दो भाई व तीन बहन है। छोटा भाई समीर है, तीनों बहनों की शादी हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed