फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prayagraj Violence: मुस्लिम देशों के साहित्य...पाकिस्तान के रिसर्च पेपर, प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड के घर मिला चौंकाने वाला सामान

Mon, 13 Jun 2022 10:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 13 Jun 2022 10:04 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Violence Illegal weapons, objectionable posters found from mastermind Javed Mohammad house
Prayagraj Violence - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज में जुमे के दिन अटाला में हुए बवाल के मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद के खिलाफ रविवार को बड़ी कार्रवाई हुई। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने करेली के जेके आशियाना स्थित उसके आलीशान मकान को बुलडोजर चलवाकर जमींदोज कर दिया। दोपहर 12 बजे के करीब शुरू हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई चार घंटे तक चली। इस दौरान भारी पुलिस बल के साथ ही पीएसी के जवान भी मौके पर तैनात रहे। कार्रवाई के दौरान मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद के करेली स्थित घर से कई आपत्तिजनक  सामान मिले हैं। इनमें अवैध असलहों से लेकर पोस्टर, झंडे व अन्य कागजात शामिल हैं। कुछ ऐसे कागजात भी मिले हैं, जिनमें न्यायालय पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। पुलिस ने इन सभी चीजों को कब्जे में ले लिया है। अफसरों का कहना है कि इन्हें जावेद पर दर्ज मुकदमे में शामिल किया जाएगा।
Prayagraj Violence Illegal weapons, objectionable posters found from mastermind Javed Mohammad house
Prayagraj Violence - फोटो : अमर उजाला
रविवार को जब जावेद का मकान जमींदोज किया जाना था तो कार्रवाई से पूर्व घर का सामान अधिकारियों ने हटवाया। इस दौरान अफसरों को घर से दो तमंचे मिले। इसके अलावा आपत्तिजनक पोस्टर व झंडे भी बरामद हुए। 
Prayagraj Violence Illegal weapons, objectionable posters found from mastermind Javed Mohammad house
Prayagraj Violence - फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मी तब हैरान रह गए जब यहां कुछ ऐसे कागजात मिले, जिनमें न्यायालय पर टिप्पणी की गई थी। एसएसपी अजय कुमार का कहना है कि इन सभी चीजों को कब्जे में लिया गया है, जिन्हें विवेचना में शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj Violence Illegal weapons, objectionable posters found from mastermind Javed Mohammad house
Prayagraj Violence - फोटो : अमर उजाला
अरब समेत अन्य मुस्लिम देशों के साहित्य भी मिले
पुलिस सूत्रों का कहना है कि जावेद के घर से बड़ी संख्या में साहित्य भी मिले हैं। इनमें किताबों के साथ ही रिसर्च पेपर व अन्य दस्तावेज भी थे। खास बात यह कि इनमें अरब समेत अन्य मुस्लिम देशों केसाहित्य भी शामिल हैं। कुछ रिसर्च पेपर ऐसे हैं, जिनका संबंध पाकिस्तान समेत अन्य देशों के प्रोफेसरों से है। 

 
विज्ञापन
Prayagraj Violence Illegal weapons, objectionable posters found from mastermind Javed Mohammad house
Prayagraj Violence - फोटो : अमर उजाला
इस तरह के साहित्य भी मिले हैं, जिनमें इस्लाम धर्म के बारे में विस्तार से बताया गया है। ऐसी ही एक किताब ‘इज इस्लाम अ वॉयलेंट रिलीजन?’ शीर्षक की है। इसे मक्का स्थित यूनिवर्सिटी के अंग्रेजी विभाग के पूर्व प्रोफेसर ने लिखा है। एसएसपी अजय कुमार का कहना है कि  बरामद साहित्य मेंकुछ धार्मिक किताबें भी हैं। देखा जा रहा है कि इनमें क्या लिखा है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed