फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज: कई केंद्रों पर आधे घंटे बाधित रहा टीकाकरण, 15710 लोगों ने लगवाई वैक्सीन डोज 

Tue, 20 Jul 2021 11:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 20 Jul 2021 11:28 PM IST
सार

  • बेली, डफरिन में रुका अभियान, फिर भी जुलाई में अब तक सर्वाधिक लोगों का टीकाकरण

विज्ञापन
Prayagraj: Vaccination was interrupted for half an hour at many centers, 15710 people got vaccine dose
मेडिकल कालेज स्थित वैक्सीनेशन सेंटर में टीका लगवाती महिला। अमर उजाला। - फोटो : prayagraj

कोरोना संक्रमण की तीसरी संभावित लहर से बचाव के प्रति सजग लोगों ने मंगलवार को ऐसा उत्साह दिखाया कि केंद्रों पर सुबह से शाम तक लाइनें लगी रहीं। जिले के 48 केंद्रों पर 15710 लोगों ने टीकाकरण कराया। जुलाई महीने में यह सर्वाधिक टीकाकरण का रिकार्ड है। कई केंद्रों पर कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के कारण आधे घंटे वैक्सीनेशन में बाधा आई पर संख्या प्रभावित नहीं हुई। अफसरों के समझाने पर कर्मचारियों ने विरोध के बाद अभियान में सहयोग किया।


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. तीरथ लाल के मुताबिक टीकाकरण अभियान में लोगों का उत्साह और सहयोग बढ़ रहा है। मंगलवार को जिले के 48 केंद्रों पर 15710 लोगों ने टीकाकरण कराया। इनमें 12650 लोगों ने पहली तथा 3060 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। उन्होंने बताया कि देर रात वैक्सीन की आपूर्ति होने की उम्मीद है। जिले में अभी 23000 डोज का स्टाक है। बुधवार को भी टीकाकरण किया जाएगा।


 

Prayagraj: Vaccination was interrupted for half an hour at many centers, 15710 people got vaccine dose
मेडिकल कालेज स्थित वैक्सीनेशन सेंटर में टीका लगवाने को लाइन में लगे लोग। इस दौरान किसी ने भी सोशल डिसटेंसिंग का पालन नहीं किया। अमर उजाला। - फोटो : prayagraj
वहीं मेडिकल कॉलेज केंद्र पर 1305 लोगों को टीकाकरण किया गया। नोडल अधिकारी डॉ. उत्सव सिंह के मुताबिक पिंक बूथ पर महिला स्पेशल के तहत 171 महिलाओं ने वैक्सीन की डोज लगवाई। विदेश यात्रा करने की तैयारी पूरी कर चुके 73 लोगों ने टीकाकरण कराया। इस केंद्र पर मंगलवार को 270 लोगों ने कोवैक्सीन की भी डोज लगवाई। जबकि इससे पहले सिर्फ कॉल्विन और टीबी अस्पताल में ही कोवैक्सीन की डोज लगाई जा रही थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed