कोरोना संक्रमण की तीसरी संभावित लहर से बचाव के प्रति सजग लोगों ने मंगलवार को ऐसा उत्साह दिखाया कि केंद्रों पर सुबह से शाम तक लाइनें लगी रहीं। जिले के 48 केंद्रों पर 15710 लोगों ने टीकाकरण कराया। जुलाई महीने में यह सर्वाधिक टीकाकरण का रिकार्ड है। कई केंद्रों पर कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के कारण आधे घंटे वैक्सीनेशन में बाधा आई पर संख्या प्रभावित नहीं हुई। अफसरों के समझाने पर कर्मचारियों ने विरोध के बाद अभियान में सहयोग किया।
प्रयागराज: कई केंद्रों पर आधे घंटे बाधित रहा टीकाकरण, 15710 लोगों ने लगवाई वैक्सीन डोज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:28 PM IST
सार
- बेली, डफरिन में रुका अभियान, फिर भी जुलाई में अब तक सर्वाधिक लोगों का टीकाकरण
विज्ञापन