सैदाबाद में बच्चों से भरी बस पलटने के बाद मौके पर कोहराम मच गया। बच्चे लहूलुहान पड़े थे और हर तरफ चीखपुकार मची थी। किसी का हाथ टूटा था तो किसी के सिर से खून बह रहा था। मौके पर घंटों अफरातफरी मची रही। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ ही अफसरों के भी हाथ-पांव फूले रहे। हादसे के बाद सबसे पहले आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। इनमें सैदाबाद के अंजना गंाव निवासी सुरेंद्र सिंह भी शामिल थे। उन्होेंने बताया कि बस हंडिया से शहर की ओर जा रही थी। जबकि बाइक सवार सैदाबाद से हंडिया की ओर जा रहा था।
प्रयागराज स्कूल बस हादसा : खून से लथपथ पड़े थे बच्चे, हर तरफ चीखपुकार, मची रही अफरातफरी, तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 17 Dec 2022 09:24 PM IST
सार
अचानक जाने क्या हुआ कि वह बस के सामने आ गया। इस पर चालक ने ब्रेक लगाया तो बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में जाकर पलट गई। इस पर वहां चीखपुकार मच गई। यह देखकर वह और आसपास मौजूद अन्य लोग भागकर बस के पास पहुंचे। वहां देखा कि बच्चे लहूलुहान हाल में भीतर फंसे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन