फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अतुल माहेश्वरी मार्ग : महापौर बोलीं- ऊर्जा, उत्साह एवं उम्मीद का मार्गदर्शक बनेगा यह मार्ग, तस्वीरें

Thu, 15 Dec 2022 10:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 15 Dec 2022 10:49 PM IST
सार

अब संगमनगरी में क्लाइव रोड को अमर उजाला के नवोन्मेषक अतुल माहेश्वरीजी के नाम से जाना जाएगा। बृहस्पतिवार को प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता ‘नंदी’ ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच  अतुल माहेश्वरी मार्ग के नामकरण पट का अनावरण किया।

विज्ञापन
Atul Maheshwari Marg this road will become a guide of energy, enthusiasm and hope
सिविल लाइंस में महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने अतुल माहेश्वरी मार्ग का लोकार्पण किया। - फोटो : अमर उजाला।

सिविल लाइंस क्षेत्र में एक्सिस बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के निकट आयोजित अनावरण समारोह में महापौर ने कहा कि अमर उजाला जन सरोकारों के मुद्दे ही नहीं उठाता, बल्कि अपनी धारदार लेखनी से समाज को भी जागरूक करता है। उन्होंने कहा, जिस नवाचार और प्रयोगवादी सोच के साथ अतुल माहेश्वरीजी ने अखबार को शीर्ष तक पहुंचाया, यह मार्ग उनकी उसी सोच के साथ शहरियों के लिए ऊर्जा, उत्साह एवं उम्मीद का मार्गदर्शक बनेगा।

Atul Maheshwari Marg this road will become a guide of energy, enthusiasm and hope
सिविल लाइंस में महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने अतुल माहेश्वरी मार्ग का लोकार्पण किया। - फोटो : अमर उजाला।

शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी ने क्लाइव रोड का नामकरण अतुल माहेश्वरी के नाम पर किए जाने को सार्थक और सराहनीय पहल बताया। कहा, अमर उजाला ऐसा अखबार है, जो दृढ़ता के साथ सही गलत को लिखता है, हम सबको मार्ग दिखाता है। कवि डॉ. श्लेष गौतम ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Atul Maheshwari Marg this road will become a guide of energy, enthusiasm and hope
सिविल लाइंस में महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने अतुल माहेश्वरी मार्ग का लोकार्पण किया। - फोटो : अमर उजाला।

अनावरण समारोह में पार्षद रतन दीक्षित, मुकुंद तिवारी, पार्षद आनंद घिल्डियाल, पूर्व आईएएस आरएस वर्मा, प्रयाग व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय अरोरा, सिविल लाइंस व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील खरबंदा, कैट के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष लालू मित्तल, ओपी शुक्ला सहित बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Atul Maheshwari Marg this road will become a guide of energy, enthusiasm and hope
सिविल लाइंस में महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने अतुल माहेश्वरी मार्ग का लोकार्पण किया। - फोटो : अमर उजाला।

प्रयागराज के सिविल लाइंस में अतुल माहेश्वरी मार्ग के नामकरण पट अनावरण के बाद महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी व अन्य गणमान्य।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed