फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Picture of Mafia Atiq Ahmed celebrating Holi in Sabarmati Gujarat Jail viral on social media

प्रयागराज : माफिया अतीक अहमद की जेल में होली मनाते तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल, प्रशासन ने बताई सच्चाई

Tue, 22 Mar 2022 12:30 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 22 Mar 2022 12:30 AM IST
सार

तस्वीर में दिख रहे लोगों के सामने मेज लगी हुई है जिस पर पापड़-चिप्स समेत अन्य खाने की चीजों के साथ ही नाश्ता रखा हुआ है। इस तस्वीर में अतीक समेत दिख रहे अन्य लोगों के चेहरों पर भी रंग लगा हुआ है।

विज्ञापन
Prayagraj: Picture of Mafia Atiq Ahmed celebrating Holi in Sabarmati Gujarat Jail viral on social media
पूर्व सांसद अतीक अहमद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक अहमद की होली मनाते तस्वीरें सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। दो तस्वीरों में से एक में वह रंग-बिरंगे चेहरे के साथ कुर्सी पर बैठा नजर आ रहा है। जबकि दूसरी तस्वीर में कई लोगों के साथ पापड़-चिप्स की पार्टी कर रहा है। कथित तौर पर यह तस्वीरें साबरमती जेल की बताई जा रही हैं लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


दोनों तस्वीरें सोमवार दोपहर में सोशल मीडिया पर वायरल हुईं और देखते ही देखते ही कई व्हाट्सएप ग्रुपों में पहुंच गई। इसमें से एक तस्वीर में अतीक कुर्सी पर बैठा नजर आ रहा है। सिर पर सफेद रंग का साफा पहने अतीक के माथे पर गुलाल लगा है और उसके कपड़ों पर रंग भी पड़ा दिख रहा है। दूसरी तस्वीर में वह कई लोगों के साथ कुर्सी पर बैठा नजर आ रहा है।
विज्ञापन


तस्वीर में दिख रहे लोगों के सामने मेज लगी हुई है जिस पर पापड़-चिप्स समेत अन्य खाने की चीजों के साथ ही नाश्ता रखा हुआ है। इस तस्वीर में अतीक समेत दिख रहे अन्य लोगों के चेहरों पर भी रंग लगा हुआ है। यही नहीं तस्वीर में पीछे की ओर कई अन्य लोग भी होली के रंग में सराबोर दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो की नहीं हो सकी आधिकारिक पुष्टि

बैकग्राउंड देखने से यह किसी बैरक के सामने की तस्वीर दिखती है। वायरल तस्वीर पर हैप्पी होली के साथ ही साबरमती जेल भी लिखा हुआ है। हालांकि तस्वीर कहां और कब की है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी।

दोनों तस्वीरें वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर गुजराती भाषा में एक पत्र भी वायरल हुआ। जिसके लिए कहा गया कि यह साबरमती जेल प्रशासन की ओर से जारी पत्र है। यह भी कहा गया कि वायरल पत्र में खंडन किया गया है कि उक्त तस्वीरें साबरमती जेल की नहीं हैं। इस संबंध में जिला पुलिस के अफसरों का कहना है कि सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हुई हैं। लेकिन इनके संबंध में कोई जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed