फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

prayagraj news: सुबह की पहर, योगमय हुआ शहर, संगम पर योगाभ्यास में जुटे हजारों लोग

Wed, 22 Jun 2022 12:56 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 22 Jun 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj News: Early morning, the city became yogic, thousands of people engaged in yoga practice at the confluence
संगम तट पर योग - फोटो : prayagraj
मंगलवार को पूरा शहर योगमय रहा। संगम क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ हजारों लोगों ने अभ्यास किया। साथ ही योग को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। स्थानीय कलाकारों ने मधुर धुन से कार्यक्रम में समा बांधा तो आईटीबीटी एवं पीएसी के बैंड ने भी जोश भरा। योगाभ्यास से पहले प्रधानमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। लोगों ने संगम क्षेत्र में लगे 12 स्क्रीन पर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।


योगाभ्यास करीब सुबह सवा सात बजे शुरू हुआ लेकिन, लोगों के पहुंचने का क्रम पांच से ही शुरू हो गया था। हर तरफ उत्साह का माहौल रहा। पूरे आयोजन स्थल को 12 ब्लॉक में बांटा गया था। लोगों को योग के प्रतीक के रूप में बैठाया गया था। मंच से प्रशिक्षक धर्मेंद्र ने योग का अभ्यास कराया तो हर ब्लॉक में भी दो-दो ट्रेनर भी मौजूद रहे।

 
Prayagraj News: Early morning, the city became yogic, thousands of people engaged in yoga practice at the confluence
मंगलवार को योग दिवस पर संगम नोज पर जिला प्रशासन की ओर से आयोजित सामूहिक योगासन में योग करते लोग। शिव त्रिपाठी। - फोटो : prayagraj
मंच पर ब्रजेश पाठक के साथ सांसद केशरी देवी पटेल, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मणाचार्य, मंडलायुक्त संजय गोयल, डीएम संजय कुमार खत्री, पीडीए के उपाध्यक्ष अरविंद चौहान आदि मौजूद रहे। वहीं योगाभ्यास में स्कूली बच्चे, एनसीसी, अलग-अलग विभागों के अफसर तथा संस्थाओं से जुड़े लोग शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री योग दिवस की बधाई दी। साथ ही इसके महत्व पर प्रकाश डाला।

 
Prayagraj News: Early morning, the city became yogic, thousands of people engaged in yoga practice at the confluence
संगम तट पर योग - फोटो : prayagraj
उन्हाेंने लोगों को जीवन में योग को अपनाने की अपील की। इससे पहले उप मुख्यमंत्री संगम तट पर पूजन एवं आरती की। उन्होंने बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन भी किया। संगम नोज कलाकारों ने सैंड की कलाकृतियों के माध्यम से भी योग का महत्व बताया। इस मौके पर आयोजन में प्रशिक्षक तथा भागीदारी करने वाली संस्था प्रतिनिधियों को प्रशस्ति देकर सम्मानित भी किया गया।

आयोजन स्थल पर अलग-अलग प्वाइंट पर लोगों ने सेल्फी भी ली। इस दौरान एसएसपी अजय कुमार, सीडीओ शिपू गिरि, डीडीओ भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, विभव नाथ भारती, अभिषेक शुक्ला, विजय द्विवेदी आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ.रंजना त्रिपाठी ने किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj News: Early morning, the city became yogic, thousands of people engaged in yoga practice at the confluence
मंगलवार को विश्व योग दिवस पर संगम तट में योगासन करते श्रद्धालु। अमर उजाला। - फोटो : prayagraj
आजादी के 75वें वर्ष का मना जश्न, नांव पर किया योग
योग दिवस पर कयाकिंग के खिलाड़ियों और जल पुलिस का प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहा। खिलाड़ी तिरंगे के रंग में सजे नाव लेकर एक सरस्वती घाट की बढ़े तो लोग देखते रह गए। उप मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर इन्हें रवाना किया। जल पुलिस की ओर से नाव के माध्यम से 75 की आकृति बनाकर आजादी के 75वें वर्ष का जश्न मनाया। इन नावों पर लोगों ने योगाभ्यास भी किया।
 
विज्ञापन
Prayagraj News: Early morning, the city became yogic, thousands of people engaged in yoga practice at the confluence
मंगलवार को विश्व योग दिवस पर संगम तट में योगासन करते सफाई कर्मचारी। अमर उजाला। - फोटो : prayagraj
संगम क्षेत्र में अलग-अलग घाटों पर योग
संगम क्षेत्र में हरिहर आरती स्थल, नागवासुकि मंदिर के सामने समेत अनेक स्थानों पर योग हुआ। हरिहर आरती स्थल पर योग को लेकर काफी उत्साह दिखा तथा हजारों लोग शामिल हुए।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed