फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज में बाढ़ से घिरीं कछारी इलाकों की बस्तियां, लेटे हनुमान मंदिर का पार्क डूबा

Wed, 02 Sep 2020 01:17 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 02 Sep 2020 01:17 AM IST
सार

  1. चेतावनी बिंदु 83.73 मीटर से गंगा अब सिर्फ 2.56 मीटर नीचे, यमुना भी लाल निशान के निकट
 
  1. गंगा में छोड़ा गया पानी
     
  • हरिद्वार- 55,679 क्यूसेक
  • नरोरा- 56.137 क्यूसेक
  • कानपुर- 2,58,921 क्यूसेक

विज्ञापन
Prayagraj floods inhabited by flooded areas, lying park of Hanuman Mandir
prayagraj news - फोटो : prayagraj

उफनाई गंगा में मंगलवार को फिर 2.58 लाख क्यूसेक पानी छोड़ दिए जाने से कछार के कई इलाके बाढ़ से घिर गए। उधर, मध्य प्रदेश में बारिश की वजह से केन व बेतवा से लगातार पानी आने से यमुना लाल निशान की ओर बढ़ने लगी हैं। गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से मंगलवार की शाम कछार में अफरातफरी मच गई। बाघाड़ा, चांदपुर, सलोरी और बेली के कछार में बसे सैकड़ों परिवारों ने एहतियातन घर छोड़ दिया है। फिलहाल फाफामऊ में गंगा और नैनी में यमुना अब डेंजर लाइन से महज दो मीटर नीचे बह रही हैं।

Prayagraj floods inhabited by flooded areas, lying park of Hanuman Mandir
prayagraj news - फोटो : prayagraj

मंगलवार की शाम हनुमान मंदिर का पार्क गंगा में डूब गया। आरती हनुमान मंदिर के पास हुई। उधर, हरिहर गंगा आरती भी बेनी बांध के ढाल पर हुई। तीर्थपुरोहितों की चौकियां मंगलवार को काली मार्ग और त्रिवेणी मार्ग पर आ गईं।

Prayagraj floods inhabited by flooded areas, lying park of Hanuman Mandir
prayagraj news - फोटो : prayagraj

जलस्तर बढ़ने और बड़े हनुमान के पास गंगा की लहरों के आने के बाद पुलिस ने बेनी बांध की ढाल से पहले बैरीकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया। इससे वाहनों की कतारें त्रिवणी मार्ग ढाल पर लगी रहीं। दोपहर बाद गंगा दो सेमी. और यमुना तीन सेमी. प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ती रहीं। हालांकि देर रात दोनों नदियों के वेग में कमी आ गई, लेकिन बिहार और मध्यप्रदेश में हुई बारिश की वजह से यमुना का जलस्तर बढ़ने के आसार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj floods inhabited by flooded areas, lying park of Hanuman Mandir
prayagraj news - फोटो : prayagraj

सिंचाई बाढ़ खंड के नियंत्रण कक्ष के मुताबिक शाम को फाफामऊ में गंगा 81.08 मीटर और छतनाग में 80.19 मीटर पर बहती रहीं। इसी तरह नैनी में यमुना का जलस्तर 80.89 मीटर पर पहुंच गया। चेतावनी बिंदु 83.73 मीटर पर है। फिलहाल गंगा चेतावनी बिंदु से 2.65 मीटर और यमुना 2.84 मीटर नीचे बह रही हैं। लाल निशान की ओर दोनों नदियों के बढ़ने से बेली, चांदपुर, सलोरी, बघाड़ा की कछारी बस्तियों से लोग ठिकाना बदलने लगे हैं। कोई अपने रिश्तेदार के घर में शरण ले रहा है, तो किसी को किराए के मकान की तलाश है।

विज्ञापन
Prayagraj floods inhabited by flooded areas, lying park of Hanuman Mandir
prayagraj news - फोटो : prayagraj

बाढ़ देखने के लिए बेनी बांध पर भीड़, सेल्फी लेने की होड़

गंगा में बाढ़ आने के बाद मंगलवार की की शाम बेनी बांध पर तमाशबीनों की भीड़ लग गई। कोरोना संक्रमण के बावजूद न सामाजिक दूरी का किसी को ख्याल रहा न थर्मल स्क्रीनिंग का। लोग एक-दूसरे को धक्का देते हुए बाढ़ का नजारा लेते रहे। मंगलवार की वजह से हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही अलग से। महिलाओं, बच्चों में बाढ़ के पानी के साथ सेल्फी लेने की होड़ मची रही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed