फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज हत्याकांड में बड़ा खुलासा: कम समय में ज्यादा पैसा कमाना चाहता था राहुल, लेकिन हो गया लाखों का कर्जा, पत्नी से होता था विवाद

Sun, 17 Apr 2022 11:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 17 Apr 2022 11:59 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Five Murder Case Rahul was indebted to millions, used to dispute with his wife see photos
Prayagraj Murder case - फोटो : अमर उजाला
नवाबगंज में पत्नी व तीन मासूम बच्चों को मौत के घाट उतारने की घटना की वजह लाखों का कर्ज व अवैध संबंध के रूप में सामने आई हैं। फिलहाल पुलिस इस बाबत कुछ खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। लेकिन माना जा रहा है कि यही वह वजहें थीं जिसने एक पति और एक पिता को हैवान बनने पर मजबूर कर दिया। उधर मृतक की सास ने भी उस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि राहुल शुरू से ही कम समय में ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाना चाहता था। उसका रहन-सहन किसी अफसर से कम नहीं था। पत्नी व बच्चों को भी वह महंगे कपड़े पहना कर रखता था। आय का कोई स्रोत तो था नहीं, ऐसे में वह कर्ज लेकर अपने खर्च पूरे करने लगा। नतीजा यह हुआ कि वह कुछ ही दिनों में लाखों का कर्जदार हो गया। हालात इस कदर हुए कि रुपये वापस न मिलने पर लोग उसके घर पर तगादा करने लगे। जिसे लेकर वह परेशान रहा करता था। इसके बावजूद वह लोगों से कर्ज लेता रहा और विरोध करने पर पत्नी से झगड़ता भी था।
Prayagraj Five Murder Case Rahul was indebted to millions, used to dispute with his wife see photos
नवाबगंज में पांच लोगों की हत्या के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : प्रयागराज
इसकी भी रही चर्चा
कौशाम्बी के कोखराज स्थित भदवां गांव निवासी त्रिपुरारी तिवारी के तीन बेटे मुन्ना, राहुल व विवेक तिवारी थे। ग्रामीणों के मुताबिक, राहुल ने करीब 20 साल पहले बाबा से उनकी 11 बीघे जमीन अपने नाम वरासत करा ली थी। इसकी जानकारी पर घर में काफी विवाद हुआ। बाद में वसीयत बदलनी पड़ी। लेकिन इसकी फिलहाल पुष्टि नहीं हो सकी।
Prayagraj Five Murder Case Rahul was indebted to millions, used to dispute with his wife see photos
पांच लोगों की मौत के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने की तैयारी करते पुलिसकर्मी। - फोटो : प्रयागराज
आखिर कौन था करीबी पुलिसवाला?
मृतक राहुल की सास ने अपने बयान में एक भाष्कर नाम के व्यक्ति का जिक्र किया। बताया कि राहुल उसके हाथ परिवार की एक महिला को बेचना चाहता था। हालांकि, यह भाष्कर कौन है? इस बाबत वह कुछ नहीं बोल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj Five Murder Case Rahul was indebted to millions, used to dispute with his wife see photos
नवाबगंज में पांच लोगों की हत्या के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : प्रयागराज
वहीं चर्चा रही कि भाष्कर सिपाही है। कुछ दिनों पहले उसकी तैनाती जिले के एक थाने में थी। तब राहुल अंदावा में ही रहकर मवेशियों की खरीद-फरोख्त करता था। इसी बीच उसकी भाष्कर नाम के सिपाही से दोस्ती हुई थी। चर्चा रही कि अभी भी भाष्कर का राहुल के परिवार से करीबी रिश्ता है।
विज्ञापन
Prayagraj Five Murder Case Rahul was indebted to millions, used to dispute with his wife see photos
नवाबगंज में पांच लोगों की मौत। - फोटो : अमर उजाला
एक साथ जली पांच चिताएं, भर आईं आंखें
पंचायतनामे की कार्यवाही में देरी के चलते पोस्टमार्टम रात तक चला। इसके बाद पांचों शव रसूलाबाद घाट पर ले जाए गए जहां अंतिम संस्कार किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed