फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराजः पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर उठी चंद्रशेखर आजाद को भारत रत्न देने की मांग

Wed, 26 Feb 2020 08:24 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 26 Feb 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Demand for award of Bharat Ratna to Chandrashekhar Azad on eve of death anniversary
prayagraj news - फोटो : prayagraj

चन्द्रशेखर आजाद को भारत रत्न दिए जाने की मांग आज यहाँ सर्वसम्मति से की गई, भारत भाग्य विधाता और इलाहाबाद संग्रहालय के संयुक्त तत्वाधान में चंद्रशेखर आजाद की शहादत की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में बातें कही।

Prayagraj: Demand for award of Bharat Ratna to Chandrashekhar Azad on eve of death anniversary
prayagraj news - फोटो : prayagraj

पूर्व संध्या पर शहीद चंद्रशेखर आजाद के जीवन और उनसे जुड़े विभिन्न पहलुओं को वक्ताओं ने भारत रत्न दिए जाने के नए आगाज के साथ किया। सभी वक्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद के जीवन को मानव के मानस पटल पर जीवित रखने के लिए आजाद के आगे कोई भी सम्मान छोटा है मगर भारतीय संस्कृति और देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले वीर को भारत रत्न मिलना चाहिए ताकि आजाद आजाद रहने पर जोर दिया।

Prayagraj: Demand for award of Bharat Ratna to Chandrashekhar Azad on eve of death anniversary
prayagraj news - फोटो : prayagraj

भारत भाग्य विधाता द्वारा चंद्रशेखर आजाद की गाथा" गांव गांव एवं शहर के कई प्रतिष्ठित स्कूलों में जाकर सुनाने वाले संयोजक वीरेंद्र पाठक और इलाहाबाद संग्रहालय के निदेशक वानखेड़े ने चंद्रशेखर आजाद के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डालें। वक्ताओं ने जोर दिया कि आने वाली पीढ़ी चन्द्रशेखर आजाद की गाथा से बहुत कुछ सीख सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj: Demand for award of Bharat Ratna to Chandrashekhar Azad on eve of death anniversary
prayagraj news - फोटो : prayagraj

चंद्रशेखर आजाद के जीवन पर भारतीय रेल सेवा के अधिकारी अमन वर्मा ने भी अपने विचार रखे और कहा मानव को अपनी संवेदना जीवित रखना होगा।तकनीकी मानव के आगे अपने देश के वीर शहीदों को याद रखना चुनौती है। श्री वीरेंद्र पाठक ने कहा कि देश की आजादी के नायकों को हम भारतीय विशेष तौर से युवा वर्ग भूलता जा रहा है।बच्चों को देश के शहीदों के जीवन से स्कूलों को पढ़ाना चाहिए ताकि देश मजबूती के साथ विकास के साथ साथ मानवीय मूल्यों की रक्षा हो सकें।

विज्ञापन
Prayagraj: Demand for award of Bharat Ratna to Chandrashekhar Azad on eve of death anniversary
शहीद चंद्रशेखर आजाद
दिनेश तिवारी ने कहा एक भरी अदालत में जज ने 14 वर्ष के बालक से पूछा तुम्हारा नाम क्या है तो बालक ने कहा आजाद,जज ने पूछा पिता का नाम क्या तो बालक ने जोर से बोला स्वतन्त्रता,जज ने पता पूछा तो बालक ने और जोर से बोला जेल,जिसपर जज ने 15 कोड़े मारने का आदेश देता है हर कोड़े पर वंदे मातरम बोलता रहा आज दिल्ली से वाराणसी तक वंदे मातरम की रेलगाड़ी चल पड़ी है।भारत रत्न के जरिए देश मे युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

 चन्द्रशेखर आजाद के जीवन गाथा को स्कूलों में कार्यक्रम करवाने वाले प्रमुखों/प्रधानाचार्यो का अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश तिवारी,अजय शर्मा, राजेश मिश्र, वाई यल तिवारी ज्ञान दूबे, श्रीमती योगमाया बाजपेई, श्रीमती पूनम मिश्रा, वरूण श्रीवास्तव,पवन मिश्रा, देवेंद्र नाथ मिश्र,तारा शंकर पाण्डेय आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद ने किया और धन्यवाद ज्ञापन अजय शर्मा जी ने किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed