{"_id":"5eee5d318ebc3e432c0c183f","slug":"prayagraj-corona-update-two-more-corona-cases-found","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Corona Update: कोरोना के दो और केस मिले, महिला समेत बुजुर्ग संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Corona Update: कोरोना के दो और केस मिले, महिला समेत बुजुर्ग संक्रमित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 21 Jun 2020 12:32 AM IST
सार
कुल संख्या - 189
नए केस - 2
एक्टिव केस - 43
घर गए - 139
हॉटस्पॉट - 108
मौत - 8
विज्ञापन
1 of 7
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना के दो और मामले शनिवार को भी सामने आए। इनमें सारय टकी झूंसी की रहने वाली एक गर्भवती महिला है और दूसरे भारती भवन, ऊंचा मंडी के रहने वाले बुजुर्ग। महिला प्रसव के लिए नाजरेथ अस्पताल में भर्ती हुई थी। महिला का आपरेशन करने वाले मेडिकल स्टाफ को क्वारंटीन कर दिया गया है, जबकि नाजरेथ की ओटी व वार्ड को सील कर दिया गया है।
2 of 7
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
भारती भवन के रहने वाले बुजुर्ग की तबीयत पांच-छह रोज पहले खराब हुई थी। उन्हें कार्डियक रेस्पिरेटरी प्राब्लम है। 18 जून को वह लखनऊ स्थित राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में एडमिट हो गए। उनकी जांच कराई गई तो वे कोरोना पॉजिटिव आ गए।
3 of 7
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
इसकी सूचना सीएमओ प्रयागराज को दी गई। उधर, झूंसी के सराय टकी की रहने वाली महिला प्रसव के लिए नाजरेथ अस्पताल में भर्ती हुई थी। उसकी निजी लैब में कोविड जांच कराई गई तो पॉजिटिव आई। लेकिन उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसका ऑपरेशन कर दिया। इसके बाद उसे स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय शिफ्ट कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि नाजरेथ अस्पताल की ओटी, वार्ड को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को क्वारंटीन कर दिया गया है। इन दोनों के संक्रमण के सोर्स का पता नहीं चला है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसका पता लगाया जा रहा है। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई ने बताया कि दोनों इलाकों में कंटेनमेंट एक्टिविटी कराई जाएगी।
विज्ञापन
5 of 7
कोरोना वायरस
- फोटो : self
सात मरीजों की छुट्टी, पांच संदिग्ध भर्ती
स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय और कोटवा-बनी अस्पताल से शनिवारक को सात मरीजों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छुट्टी कर दी गई। स्वरूपरानी से फूलपुर की एक युवती की छुट्टी हुई है जबकि कोटवां बनी से सरायनाइत का एक, मेजा का एक, फूलपुर का एक, कोरांव की युवती, प्रतापपुर का एक, नैनी के किशोर की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे घर भेजा गया।
इस मौके पर डॉ0 वीके मिश्रा, डॉ0 अमृत लाल, डॉ0 उत्सव सिंह आदि मौजूद रहे। कोटवां बनी से एक 59 वर्षीय व्यक्ति को सांस लेने में समस्या होने पर एसआरएन में भर्ती किया गया है। एसआरएन में पांच ओपीडी में पांच संदिग्धों को भर्ती किया गया है।
200 लोगों को बांटा जोशान्दा
यूनानी मेडिकल कॉलेज की ओर से शनिवार को इंडियन बैंक लूकरगंज शाखा के नजदीक दो लोगों को जोशान्दा बांटा गया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो0 अनवार अहमद ने कहा कि कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए इसका वितरण किया जा रहा है। आगे भी यह जारी रहेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।