कोरोना के संक्रमण की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है। मंगलवार को भी 21 नए मामले सामने आए हैं। इसमें सात ग्रामीण, जबकि 14 संक्रमित शहरी इलाके के हैं। सीएमओ ने बताया कि 13 लोगों में कोरोना की आरटीपीसीआर से पुष्टि हुई है, जबकि दो की ट्रू नॉट और छह एंटीजन टेस्ट में संक्रमित पाए गए हैं।
2 of 6
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पॉजिटिव आए लोगों में मालवीय नगर से तीन, बारा, शंकरगढ़, दारागंज और जार्जटाउन से दो-दो मिले हैं। करछना, करेलाबाग, फूलपुर, शिवकुटी, करेली, लूकरगंज, प्रीतमनगर, राजरूपपुर, भारतगंज और म्योररोड से एक-एक संक्रमित मिले है।
3 of 6
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
बारा से पॉजिटिव आए दोनों पॉवर प्लांट के कर्मचारी हैं। इनकी उम्र 38 और 31 वर्ष है। चिल्ड्रेन हॉस्पिटल कॉलोनी से 60 वर्षीय एवं 20 वर्षीय, तिलकनगर अल्लापुर का 25 वर्षीय युवक, उमरी सैदाबाद का 30 वर्षीय, करछना, बदाई का पूरा डीहा का 34 वर्षीय, दारागंज का 60 वर्षीय व्यक्ति, नैनी इंडस्ट्रियल कॉलोनी का 56 वर्षीय व्यक्ति पाजिटिव पाया गया।
4 of 6
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
इसी प्रकार रामनगर उर्वा के शिवपुरा अमिलियाकला का 30 वर्षीय, अतरसुईया की 18 वर्षीय, सिविल लाइंस पीडी टंडन पार्क की 65 वर्षीय महिला, मीरापुर के 75 वर्षीय युवक, कर्नलगंज के 70 वर्षीय, सैदाबाद का 42 वर्षीय, मनौरी फतेहपुर घाट की 65 वर्षीय महिला, करेली के 94 वर्षीय, शंकरगढ़ का 97 वर्षीय, अकबरपुर का 60 वर्षीय, तेलियरगंज का 30 वर्षीय और शहर का 57 वर्षीय अधेड़ में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं।
5 of 6
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
इसमें अतरसुईया और नैनी के पॉजिटिव आए लोग कोरोना संक्रमित के संपर्क में थे। जबकि सिविल लाइंस पीडी टंडन पार्क के करीब रहने वाली महिला का उपचार लखनऊ के राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में चल रहा है। सैदाबाद उमरी का युवक हरियाणा से और उर्वा रामनगर का युवक गुजरात से लौटा है। इसके अलावा सैदाबाद का दूसरा पॉजिटिव युवक, मनौरी की महिला और कर्नलगंज, करेली के बुजुर्ग, शहर का अधेड़ सांस के मरीज हैं।