फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prayagraj Corona News: प्रयागराज में कोरोना से पांच लोगों की मौत, जिले में मृतकों का आंकड़ा 30 के पार

Sat, 18 Jul 2020 11:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 Jul 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona News: Five people died from corona in Prayagraj, death toll in district crosses 30
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कोरोना ने शनिवार को पांच लोगों को निशाना बनाया। इसमें 65 साल की महिला सहित कुल पांच लोग शामिल हैं। महिला बाथरूम में गिर गई । सिर में चोट लगने से उसे ब्रेन हैमरेज हो गया था। जबकि दो लोग निजी अस्पताल से कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद ब्राडडेड की हालत में एसआरएन पहुंचे थे। एक की मौत लखनउ से लौटने के दौरान रास्ते में हुई। सभी का फाफामउ स्थित घाट पर अंतिम संस्कार करा दिया गया। 

Prayagraj Corona News: Five people died from corona in Prayagraj, death toll in district crosses 30
prayagraj news - फोटो : prayagraj

बाथरूम में गिरकर मरने वाली महिला कीडगंज इलाके की है। महिला को सांस लेने में तकलीफ थी। एसआरएन के कोरोना ओपीडी में हालत देख भर्ती कर लिया गया। रात में रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो कोविड वार्ड नंबर 10 में शिफ्ट कर दिया गया। शनिवार की दोपहर वह बाथरूम गई थी। इसी दौरान वहीं गिर गई। बाद में उन्हें उठाकर लाया गया लेकिन उन्हें ब्रेन हैमरेज हो गया। शाम को मौत हो गई।

Prayagraj Corona News: Five people died from corona in Prayagraj, death toll in district crosses 30
prayagraj news - फोटो : prayagraj

महिला के भांजे और भाजपा प्रीतमनगर मंडल मीडिया प्रभारी सचिन कुमार केसरवानी ने बताया कि उनकी मामी के देखरेख में ध्यान नहीं दिया गया। जबकि वे लगातार चिकित्सकों और कोविड कंट्रोल रूम में फोन करते रहे। उधर, दरभंगा कॉलोनी में स्थित हार्ट के एक निजी अस्पातल और स्टेनली रोड स्थित अस्पताल में भर्ती अलग-अलग दो मरीजों की हालत खराब थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj Corona News: Five people died from corona in Prayagraj, death toll in district crosses 30
prayagraj news - फोटो : prayagraj

दोनों को एसआरएन रेफर किया गया लेकिन चिकित्सालय पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। एसआरएन के नोडल इंचार्ज डॉ0 सुजीत कुमार ने कहा कि दोनों ब्राडडेड थे। दरभंगा का मरीज शुक्रवार को आया था जबकि स्टेनली रोड स्थित हॉस्पिटल का मरीज शनिवार को आया था।

उधर, शहर का एक और पॉजिटिव व्यक्ति लखनउ से लौटा था। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक शनिवार को चारों कोरोना पॉजिटिव मृतकों का फाफामउ स्थित घाट पर अंतिम संस्कार करा दिया गया। 

विज्ञापन
Prayagraj Corona News: Five people died from corona in Prayagraj, death toll in district crosses 30
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

भदोही के 20 साल के युवक की मौत

प्रयागराज। स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भदोही के 20 साल के युवक की मौत हो गई। 14 जुलाई को यहां भर्ती हुआ था। सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उसे भर्ती कर लिया गया था। शनिवार को उसकी भी मौत हो गई। कोविड इंचार्ज डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि मौत के बाद शव को भदोही जिला प्रशासन को सौंप दिया गया। उसका अंतिम संस्कार भदोही जिले में उसके परिजनों के इच्छानुसार कराया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed