फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

lockdown in up: बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा, घरों में दुबके रहे लोग

Sat, 18 Jul 2020 10:44 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 Jul 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
lockdown in up: silence in the markets, people staying in homes
prayagraj news - फोटो : prayagraj

प्रदेश सरकार द्वारा की गई 55 घंटे की बंदी का शनिवार को शहर के तमाम बाजारों पर व्यापक असर दिखा। गली-मोहल्लों की कुछ दुकानों को छोड़ दिया जाए तो शहर भर में अधिकांश दुकानों के शटर गिरे रहे।

lockdown in up: silence in the markets, people staying in homes
prayagraj news - फोटो : prayagraj

राहत की बात यह रही कि पिछले सप्ताह की तरह इस बार सब्जी आदि जरूरी सेवाओं की दुकानें खुली रहीं। दूध की डेयरी खुलने एवं शहर में दूधियों की आवाजाही से लोगों को दूध भी उपलब्ध हो गया। हालांकि, कुछ बाजार में किराने आदि की दुकान खुली तो पुलिस ने उनके शटर गिरवा दिए। 

lockdown in up: silence in the markets, people staying in homes
prayagraj news - फोटो : prayagraj

दिन में घरों में कैद रहे लोग, शाम को निकले 

शनिवार को अधिकांश लोग घरों में ही कैद रहे। लेकिन, शाम होते-होते गलियों, सड़क आदि में चहल-पहल नजर आई। इस बीच पुलिस की जीप से शाम को शहर के तमाम स्थानों पर एनाउंसमेंट हुआ कि लोग अपने घरों में ही रहें। सब्जी के ठेले को भी एक जगह न खड़ा होने को कहा गया। कटरा क्षेत्र की गलियों में खुली कुछ दुकानों को बंद करवा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
lockdown in up: silence in the markets, people staying in homes
prayagraj news - फोटो : prayagraj

पुलिस के जाने के बाद कुछ दुकानदारों ने आधे शटर फिर से खोल लिए। इसी तरह सोहबतियाबाग का एक बड़ा प्रतिष्ठान दिन भर खुला रहा। हिम्मतगंज, कालिंदीपुरम, म्योराबाद, बेनीगंज, भावापुर, मोहित्समगंज, शहराराबाग, अहमदगंज आदि इलाकों में पुलिस ने किराना की दुकानें नहीं खुलने दीं।

विज्ञापन
lockdown in up: silence in the markets, people staying in homes
prayagraj news - फोटो : prayagraj

खुली सिर्फ दवा की दुकानें

सिविल लाइंस हो या फिर लोकनाथ, कोठापार्चा या फिर तेलियरगंज। तमाम बाजार पूरी तरह से बंद ही नजर आए। रामबाग, रोशनबाग, नखास कोहना, अल्लापुर, नूरउल्लाह रोड, करेली, खुल्दाबाद, धूमनगंज, प्रीतमनगर आदि इलाकों में शनिवार को अन्य दुकानें तो बंद रहीं, लेकिन दवा की दुकानें जरूर खुलीं। जीरोरोड क्षेत्र में दवा की तमाम दुकानें बंद रहीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed