फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज के परिवार की चौंकाने वाली दास्तां: कई-कई दिनों तक नहीं खाते थे खाना, परिवारवालों की स्थिति देख दंग रह गए अफसर

Wed, 29 Jun 2022 11:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 29 Jun 2022 11:20 AM IST
विज्ञापन
prayagraj blind faith Did not eat food for many days family members also became victims of malnutrition
प्रयागराज में चौंकाने वाला मामला - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज के करछना इलाके डीहा गांव में एक परिवार 18 वर्षीय बेटी के शव के साथ पांच दिन तक घर में बंद रहा। बदबू आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घटना की जानकारी हुई। घर में जाने पर 11 अन्य सदस्य भी बीमार पड़े मिले। इनमें से एक की हालत गंभीर थी। पूछताछ में पता चला कि घर में कई-कई दिनों तक खाना नहीं बनता था और परिवार के लोग सिर्फ गंगाजल पीते थे। डीहा गांव में रहने वाले अभयराज के घर पहुंचे पुलिस अफसर परिजनों की हालत देख दंग रह गए। जांच पड़ताल में जब यह पता चला कि घर के कुछ सदस्य पिछले कई दिनों से बीमार थे। चौंकाने वाली बात यह है कि विवाहित बेटियों की भी हालत ठीक नहीं थी। अफसरों को जब यह पता चला कि घर में कई-कई दिनों तक खाना नहीं बनता था और परिवार के लोग सिर्फ गंगाजल पीते थे तो वह स्तब्ध रह गए।  
prayagraj blind faith Did not eat food for many days family members also became victims of malnutrition
घर के अंदर का नजारा - फोटो : अमर उजाला
अभयराज की बड़ी बेटी मीरा (35) की शादी गुनई, मेजा में हुई है। वह डेढ़ माह पहले दो बेटियों व एक बेटे के साथ मायके आई थी। जिनमें से कृति की हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी।
prayagraj blind faith Did not eat food for many days family members also became victims of malnutrition
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
दूसरी बेटी रेखा (33) की शादी मेजा के ही भष्का गांव में हुई है और वह भी दो बच्चों संग दो दिन पहले ससुराल से आई थी। तीसरी बेटी रेनू (28) नैनी स्थित ससुराल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
prayagraj blind faith Did not eat food for many days family members also became victims of malnutrition
मौके पर जमा पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
चौथी बेटी बीनू (26) शादी के बाद से ही बीमार है और पिछले तीन साल से मायके में थी। लेकिन दवा की जगह झाड़-फूंक से उसका इलाज चल रहा था। उधर तीन बेटों में आर्यन (25), मानसिंह (23) व ज्ञान सिंह(21) शामिल हैं। 

 
विज्ञापन
prayagraj blind faith Did not eat food for many days family members also became victims of malnutrition
डीहा गांव में अभयराज के घर के बाहर रोते बिलखते उसके रिश्तेदार - फोटो : prayagraj
आर्यन डेढ़ साल पहले तक मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था लेकिन बाद में घर चला आया। पुलिस ने अभयराज से पूछताछ की तो उसने बताया कि परिवार के लोग गंगाजल पीकर रहते थे। उधर ग्रामीणों ने बताया कि वह कई-कई दिनों तक खाना भी नहीं बनाते थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed