फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाल दिवस पर प्रयागराज एयरपोर्ट प्रशासन की अनूठी पहल, प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को जहाज में बैठाया

Thu, 14 Nov 2019 07:29 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 14 Nov 2019 07:29 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj Airport Admin's unique initiative on Children's Day, boarding primary school children
airport Prayagraj - फोटो : प्रयागराज

बाल दिवस के अवसर पर प्रयागराज एयरपोर्ट प्रशासन ने अनूठी पहल की। एयरपोर्ट प्रशासन ने प्राथमिक विद्यालय बरवा कौड़िहार द्वितीय के 43 बच्चों को एयरपोर्ट दिखवाया। इस दौरान इंडिगो की कोलकाता से आई फ्लाइट भी बच्चों को दिखवाई गई। फ्लाइट के अंदर जाकर कुछ देर के लिए बच्चे बैठे भी। पहली बार फ्लाइट के अंदर बैठकर बच्चों के चेहरे खिलखिला गए। तमाम बच्चों ने एयरपोर्ट प्रशासन के अफसरों को बाद में थैंक यू भी बोला। 

Prayagraj Airport Admin's unique initiative on Children's Day, boarding primary school children
airport Prayagraj - फोटो : प्रयागराज

प्राथमिक विद्यालय के इन बच्चों को उनके स्कूल से एयरपोर्ट लाने की व्यवस्था भी एयरपोर्ट प्रशासन ने की। इस दौरान बच्चों एयरपोर्ट निदेशक सुनील यादव के नेतृत्व में सबसे पहले बच्चों को एयरपोर्ट दिखाया गया। बच्चों को बताया गया कि यहां यात्रियों के सामान आदि किस तरह से जमा किए जाते हैं। सुरक्षा जांच भी बच्चों को दिखाई गई। बाद में बच्चों को सामान्य यात्रियों की तरह बोर्डिंग पास भी किए गए। इसके बाद एसएचए में सुरक्षा जांच के बाद उन्हें बस में बैठाकर इंडिगो की फ्लाइट के करीब ले गए।

Prayagraj Airport Admin's unique initiative on Children's Day, boarding primary school children
airport Prayagraj - फोटो : प्रयागराज
वहां सभी बच्चों की फोटो भी ली गई। इसके बाद बच्चे फ्लाइट के अंदर पहुंचे। यहां केबिन क्रू ने बच्चों को बताया कि हवाई जहाज में बैठने के बाद उन्हें क्या दिशा निर्देश आदि दिए जाते हैं। इस दौरान एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से बच्चों को चॉकलेट, स्नैक्स आदि के पैकेट भी दिए गए। इस अवसर इंडिगो के स्टेशन प्रबंधक विपुल काले, मुख्य सुरक्षा अधिकारी श्याम कार्तिक सिंह, पंकज सिंह, विनीता सोनी, मीनू सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj Airport Admin's unique initiative on Children's Day, boarding primary school children
airport Prayagraj - फोटो : प्रयागराज

बाल दिवस के अवसर पर प्रयागराज एयरपोर्ट प्रशासन ने अनूठी पहल की। एयरपोर्ट प्रशासन ने प्राथमिक विद्यालय बरवा कौड़िहार द्वितीय के 43 बच्चों को एयरपोर्ट दिखवाया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed