फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराजः अधिवक्ता की पिटाई के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर वकीलों का चक्काजाम

Tue, 07 Jan 2020 12:23 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 07 Jan 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Advocacy over the arrest of the accused for beating the lawyer
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज

चार दिन पहले हाईकोर्ट अधिवक्ता और कथित भाजपा नेता के वाहन में हुई टक्कर तथा उसके बाद अधिवक्ता की पिटाई मामले ने सोमवार को बड़ा रूप ले लिया। आरोपी की गिरफ्तारी न किए जाने से नाराज सैकड़ों अधिवक्ताओं ने आज शाम झूंसी थाने के सामने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। शाम पांच बजे हाईकोर्ट और कचहरी के सैकड़ों अधिवक्ता सड़क पर उतर गए और बैरिकेटिंग कर चक्काजाम कर दिया। वकीलों का चक्काजाम रात दस बजे तक चलता रहा। जाम के कारण प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर भीषण जाम लगा रहा। हाईवे की दोनों लेन पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जाम में फंसे लोग बेहाल हो उठे थे। 

Prayagraj: Advocacy over the arrest of the accused for beating the lawyer
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज

थाना क्षेत्र के हवेलिया गंगोत्री नगर निवासी यादवेश यादव हाईकोर्ट अधिवक्ता हैं। शुक्रवार की शाम श्री यादव तीन जनवरी की शाम तकरीबन साढ़े सात वह कार से घर लौट रहे थे। आरोप है कि आवास विकास कालोनी योजना तीन के टेलीफोन एक्सचेंज के पास पहुंचने पर उनकी कार की टाटा सफारी से टक्कर हो गई। आरोप है कि इस दौरान टाटा सफारी चालक कथित भाजपा नेता पिंटू अग्रवाल ने मारपीट करने के साथ ही जेब से तकरीबन 70 हजार रूपये नगद और गले से सोने की जंजीर छीन ली। पुलिस ने अधिवक्ता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया।

Prayagraj: Advocacy over the arrest of the accused for beating the lawyer
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज

इसी बीच आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर रविवार को सैकड़ों अधिवक्ताओं ने झूंसी थाने का घेराव किया। देर रात तक अधिवक्ता थाना परिसर में धरने पर बैठे रहे। तब उन्हें आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया गया। पर सोमवार की शाम तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो नाराज अधिवक्ता शाम तकरीबन पांच बजे पहले झूंसी थाने पहुंचे और बाद में थाने के सामने ही हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने झूंसी पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जैसे-जैसे वक्त गुजरता गया, जाम बढ़ता चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj: Advocacy over the arrest of the accused for beating the lawyer
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज

वकीलों के चक्काजाम और प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ ही एसपी गंगपार नरेंद्र सिंह, सीओ रत्नेशवर सिंह, एसडीएम फूलपुर विवेक चतुर्वेदी समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंचे और अधिवक्ताओं को समझाकर चक्काजाम समाप्त रकाने का प्रयास किया। पर अधिवक्ता आरोपी की गिरफ्तारी पर अड़े रहे। रात साढ़े नौ बजे आरोपी के गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने पर चक्काजाम समाप्त किया गया। चक्काजाम के कारण प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर अंदावा से लेकर झूंसी थाने तथा अलोपीबाग से लेकर शास्त्री पुल तक भीषण जाम लग गया। हाईवे के दोनों लेन पर वाहन जहां के तहां फंसे रहे। घंटों जाम में फंसने के कारण लोग भी कराह उठे। इस मौके पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव अशोक कुमार सिंह, अशोक कुमार शुक्ला, राजेश यादव, मंजेश यादव, जेपी तिवारी, नीरज मिश्र, आशुतोष कमार मिश्र, रोहित शुक्ल, मुकेश कुमार यादव, राजेश पांडेय, कपिल यादव, केके यादव समेत सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Prayagraj: Advocacy over the arrest of the accused for beating the lawyer
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
आरोपी की गिरफ्तारी और वाहन सीज के आश्वासन पर समाप्त हुआ चक्काजाम

रात तकरीबन साढ़े नौ बजे अधिवक्ताओं ने आरोपी पिंटू अग्रवाल की गिरफ्तारी और वाहन सीज किए जाने के आश्वासन पर चक्काजाम समाप्त किया। एसपी गंगापार नरेंद्र सिंह ने अधिवक्तओं को आश्वासन दिया कि आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही वाहन को भी सीज किया जाएगा। तब जाकर अधिवक्ताओं ने चक्काजाम समाप्त किया। रात तकरीबन ग्यारह बजे के बाद किसी तरह हाईवे पर यातायात सुचारू हो सका।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed