ब्लॉक प्रमुखी चुनाव को लेकर सरगगर्मी बढ़ गई है। जिला पंचायत अध्यक्षी वाले सभी दांव-पेच इसमें भी अपनाए जा रहे हैं। स्थिति यह है कि ज्यादातर क्षेत्र पंचयात सदस्य भूमिगत हो गए हैं। ऐसे में उनके परिवार के सदस्यों की घेराबंदी शुरू हो गई है। इसमें क्षेत्र के प्रमुख लोगों के अलावा दंबगों की भी मदद लेने की बात सामने आ रही है।
सियासी घमासानः ब्लॉक प्रमुख के लिए नामांकन कल, तेज हुई घेराबंदी
- गायब हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य, परिवार के सदस्यों पर बढ़ा दबाव
- दबंग एवं प्रमुख लोगों की ली जा रही मदद, सौंपी गई जिम्मेदारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा में शीर्ष नेतृत्व की होगी नजर, मांगी रिपोर्ट
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सपा को भारी झटका लगा था। इसे देखते हुए ब्लाक प्रमुखी चुनाव में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से निगरानी बढ़ा दी गई है। इसके अलावा प्रदेश इकाई की ओर से वरिष्ठ नेताओं की भूमिका की बाबत भी रिपोर्ट मांगी गई है।
भाजपा को प्रत्याशियों की तलाश
भाजपा के समर्थन से ब्लाक प्रमुखी का चुनाव लडने के इच्छुक क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सबसे लंबी सूची है। दावेदारी करने के साथ वे प्रचार में भी जुटे हैं। इसके विपरीतभ्पार्टी की अभी तक प्रत्याशियों की तलाश पूरी नहीं हो सकी है। जबकि, एक दिन बाद ही नामांकन है। इतना ही नहीं दो दिन बाद यानि, शनिवार को ही मतदान होना है। ऐसे में देरी की वजह से प्रत्याशियों के सामने सदस्यों से संपर्क करने की भी चुनौती होगी।
धन-बल के चुनाव में अधिकतम खर्च की सीमा दो लाख
प्रयागराज। ब्लाक प्रमुखी धन-बल का चुनाव कहा जाता है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को नजरबंद किए जाने तथा उनके आवागभगत की सूचनाएं अभी से मिलने लगी हैं। इस चुनाव का लंबा अनुभव रखने वाले एक नेता का कहना है कि इस कवायद में ही लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं। इसके विपरीत प्रत्याशियों के लिए खर्च की अधिकतम सीमा दो लाख रुपये है। सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों के लिए नामांकन फार्म की कीमत 800 रुपये है। वहीं आरक्षित वर्ग के लिए 400 रुपये निर्धारित है। प्रत्याशी चार सेट में नामांकन कर सकते हैं। सामान्य वर्ग के लिए जमानत राशि 5000 तथा आरक्षित वर्ग के 2500 रुपये है। हालांकि चार सेट में नामांकन करने वालों से भी नामांकन राशि एक ही बार ली जाएगी।
चुनाव की तैयारियां तेज
जिला प्रशासन ब्लॉक प्रमुख चुनाव की तैयारी को अंतिम रूप देने में जुट गया है। ब्लाकवार आरओ की नियुक्ति की जा चुकी है। अन्य तैयारी के भी निर्देश दिए हैं। डीएम संजय कुमार खत्री ने मंगलवार को बैठक में तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही आवश्यक निर्देश दिए।
मुफ्त बिजली की घोषणा पर सपाई खुश
प्रयागराज। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से मुफ्त बिजली दिए जाने की घोषणा पर सपाइयों ने खुशी जाहिर की है। मंगलवार को हुई बैठक में महानगर अध्यक्ष सै.इफ्तेखार हुसैन ने बताया कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी। इससे विकास की रफ्तार तेज होगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 10 लाख युवाओं को नौकरी देने की भी घोषणा की है। बैठक में महासचिव रवींद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव, नरेंद्र सिंह, सै.मो.अस्करी आदि मौजूद रहे।