सहसों। सराय इनायत थाना क्षेत्र के चकिया घरहरा गांव में तीन दिन से लापता बच्ची की क्षत विक्षत लाश मंगलवार को घर के पास झाड़ियों में मिली। कातिलों ने बच्ची के हाथ समेत कई अंगों को काट दिया था। हाथ खेत में फेंक दिया था। शव देखकर घर में हाहाकार मच गया। पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर उन्हें शांत किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हालांकि आज पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। बुधवार को पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी कि बच्ची की हत्या कैसे की गई। हालांकि पुलिस ने घर के कई लोगों से पूछताछ की है। गांव के दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
प्रयागराज: लापता बच्ची की हत्या, हाथ काटकर खेत में फेंका, दो लोग हिरासत में
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:35 PM IST
सार
- कातिलों ने शव को किया क्षत विक्षत, हाथ समेत कई अंग काटे
- पुलिस ने घर वालों से की पूछताछ
- तीन दिन पहले हुई थी लापता, घर वालों ने लिखाई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
विज्ञापन