दिव्यांगजनों को बेहद कीमती तोहफा देकर विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। परेड मैदान में आयोजित दिव्यांगजन और वृद्धजन उपकरण वितरण समारोह में 26,791 दिव्यांगों और बुजुर्गों के बीच करीब 56 हजार सहायक उपकरण वितरित किए गए। इसके साथ ही पीएम मोदी 10 लाभार्थियों को सहायक उपकरणों की सौगात संग कभी न भूलने वाले यादगार पल भी दे गए।
2 of 5
विवेक मणि के साथ सेल्फी लेते पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
ऐसा ही एक वाकया कार्यक्रम के दौरान दृष्टिबाधित विवेक मणि के साथ हुआ, जब वो भावुक होकर मंच पर ही रो पड़े। मणि मूलत: प्रतापगढ़ के हैं और प्रयागराज में विशेष बीएड कोर्स कर रहे हैं। उपकरण वितरण करते हुए प्रधानमंत्री ने मंच पर मणि को स्मार्ट मोबाइल, स्टिक आदि तोहफे सौंपे। इसपर मणि से प्रधानमंत्री ने मोबाइल चलाने के बारे में पूछा और फिर सेल्फी के लिए कहा।
3 of 5
विवेक मणि के साथ सेल्फी लेते पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
पीएम ने मोबाइल लेकर स्क्रीन को ऊपर-नीचे भी किया और फिर मणि को थमाया। इसके बाद मणि ने सेल्फी लेने की कोशिश की, लेकिन अच्छी फोटो नहीं बनी तो पीएम ने दोबारा सेल्फी लेने के लिए कहा। विवेक मणि देख तो नहीं सकते, लेकिन मंच पर पीएम ने जब उनके साथ सेल्फी ली तो वह भावुक हो गए।
4 of 5
विवेक को उपकरण भेंट करते पीएम मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
सेल्फी लेने के बाद जब प्रधानमंत्री ने कहा- 'व्हॉट्सएप पर भेज देना।', तो यह सुनते ही मणि भावुक हो गए। यह पल विवेक मणि के लिए कभी न भूलने वाला रहा। पीएम ने सुरक्षाकर्मियों के माध्यम से इस सेल्फी को व्हॉट्सएप पर भेजने के लिए कहा।
5 of 5
विवेक मणि को उपकरण देते पीएम मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री के हाथों उपकरण पाने वाले लाभार्थियों को मंच पर पहुंचाने और बाहर तक ले जाने की जिम्मेदारी अफसरों ने खुद संभाल रखी थी। इसमें डीएम भानु चंद्र गोस्वामी, सीडीओ आशीष कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण सिंह, डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव भी शामिल रहीं।