फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज नगर निगम के लिए सबीना यास्मीन सिद्दीकी के नामित होने पर लोग चकित

Thu, 05 Mar 2020 01:55 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 05 Mar 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
People are astonished at the name of Sabina Yasmin Siddiqui for Prayagraj Nagar Nigam
prayagraj news - फोटो : prayagraj

भाजपा महानगर की ओर से सभी नवनिर्वाचित नामित पार्षद एवं प्रयागराज विकास प्राधिकरण के नामित सदस्यों का बुधवार को स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में नामित पार्षद सबीना यास्मीन सिद्दीकी की गैर मौजूदगी चर्चा का विषय रही। चर्चा इस बात की भी रही कि यास्मीन पार्टी के किस नेता की पैरवी पर नामित पार्षद निर्वाचित हुई। 

People are astonished at the name of Sabina Yasmin Siddiqui for Prayagraj Nagar Nigam
prayagraj news - फोटो : prayagraj

दरअसल मंगलवार की देर शाम ही राज्यपाल के अनुमोदन से दस नामित पार्षद आनंद सोनकर, पवन श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता, अमन वलेचा, मनोज कुशवाहा, राजेश निषाद, अनूप मिश्रा, विजय मेहरोत्रा, अलका श्रीवास्तव और सबीना यास्मीन सिद्दीकी के नाम जारी हुए। इसमें चौंकाने वाला नाम यास्मीन का रहा है। क्योंकि अधिकांश भाजपाई यास्मीन को जानते नहीं है। बुधवार को भाजपा महानगर की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में भी इस बात को लेकर भाजपाई गुफ्तगू करते नजर आए।

यहां बताया गया कि यास्मीन भाजपा के नेता रहे नफीस अहमद की पत्नी है। नफीस लखनऊ एयरपोर्ट पर कार्यरत है। प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल से भी उनका नाम जोड़ते भाजपाई दिखे। हालांकि कुछ ने राज्य सभा सदस्य मुख्तार अब्बास नकवी से इसे जोड़ा। यास्मीन की गैर हाजिरी पर नगर अध्यक्ष ने बताया कि  लखनऊ में होने की वजह से वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकी। इस दौरान कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि पार्टी ने सिर्फ  दायित्व ही नहीं सौंपा, बल्कि अपने विश्वास की डोर आपके हाथों सौंपी है।

People are astonished at the name of Sabina Yasmin Siddiqui for Prayagraj Nagar Nigam
nagar nigam prayagraj - फोटो : प्रयागराज
वर्तमान महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने भी सभी नामित पार्षद और पीडीए के तीन सदस्य रणजीत सिंह, कमलेश कुमार, राजेंद्र मिश्र आदि ने सदस्यों का स्वागत किया। इस अवसर पर सभी सदस्यों का तिलक करने के साथ माला पहनाई गई। कार्यक्रम में किरण जायसवाल, कुंज बिहारी मिश्र, रमेश पासी, गिरिजेश मिश्र, राजू पाठक, विवेक अग्रवाल, अरुण सोनकर, मनोज यादव आदि मौजूद रहे। उधर नगर निगम में मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने भी सभी नामित पार्षदों का स्वागत किया।

नामित पार्षद में तीनों ही मंत्रियों के करीबियों को मौका

नामित पार्षद में प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और सिद्धार्थनाथ सिंह तीनों की ही चली। हालांकि ज्यादातर  डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य इसमें कुछ ज्यादा भारी दिखे। बताया जा रहा है कि मनोज कुशवाहा, पवन श्रीवास्तव, आनंद सोनकर, आशीष गुप्ता, अमन वलेचा उनके करीबियों में शामिल थे। इसी वजह से उन्हें नामित पार्षद बनाया गया। जबकि राजेश निषाद, अनूप मिश्र को कैबिनेट मंत्री नंदी एवं विजय मेेहरोत्रा सिद्धार्थ नाथ सिंह के करीबियों में शामिल बताए जा रहे हैं। यास्मीन को लेकर भाजपाइयों में जरूर असमंजस रहा। डिप्टी सीएम के अधिकांश करीबी सांसद केशरी देवी के यहां भी दिखते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed