फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नया मोड़:...तो क्या झूठी धमकी देकर नरेंद्र गिरि को किया जा रहा था ब्लैकमेल? करीबियों से भी महंत ने नहीं किया था जिक्र

Sun, 03 Oct 2021 09:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 03 Oct 2021 09:09 AM IST
विज्ञापन
Narendra Giri Suicide Death Case News Video still not found in laptop, mobile investigation no one knows about video
नरेंद्र गिरि मौत मामला - फोटो : अमर उजाला
महंत नरेंद्र गिरि की मौत मामले की जांच में जुटी सीबीआई के हाथ कथित वीडियो नहीं आने पर अब सवाल भी उठने लगे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि वीडियो के नाम पर झूठी धमकी देकर महंत को ब्लैकमेल किया जा रहा था? आनंद गिरि के मोबाइल व लैपटॉप से सीबीआई को वीडियो नहीं मिल सका है। वीडियो कहां और किसके पास है, काफी कोशिशों के बाद भी सीबीआई को इसका सुराग नहीं मिल सका है। महंत के कमरे से जो सुसाइड नोट बरामद हुआ, उसमें लिखा था कि आनंद गिरि उन्हें बदनाम करने वाला था और इसी से विचलित होकर उन्होंने यह कदम उठाया। सुसाइड नोट में इस बात का जिक्र था कि किसी अश्लील तस्वीर के जरिए उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही थी। जिससे माना गया कि अश्लील वीडियो के जरिए महंत को ब्लैकमेल किया जा रहा था। उन्हें बदनाम करने की धमकी दी जा रही थी। हालांकि पहले एसआईटी और बाद में सीबीआई की जांच में भी अब तक उस कथित वीडियो का सुराग नहीं मिल सका है। 
Narendra Giri Suicide Death Case News Video still not found in laptop, mobile investigation no one knows about video
Prayagraj News : मठ बाघंबरी गद्दी। - फोटो : प्रयागराज
सीबीआई की टीम ने हरिद्वार जाकर आनंद गिरि का लैपटॉप व मोबाइल बरामद किया, तो माना जा रहा था कि अब सबूत सीबीआई के हाथ आ जाएगा। लेकिन हरिद्वार से लौटने के दो दिन बात भी सीबीआई वीडियो का पता नहीं लगा सकी है। ऐसे में अब सवाल भी उठने लगे हैं। एक बड़ा सवाल यह है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि वीडियो के नाम पर झूठी धमकी देकर महंत को डराया जा रहा था।
Narendra Giri Suicide Death Case News Video still not found in laptop, mobile investigation no one knows about video
महंत नरेंद्र गिरि। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज
किसी को नहीं वीडियो की जानकारी
कथित वीडियो के अस्तित्व को लेकर सवाल उठ रहे हैं तो इसकी अपनी वजहें भी हैं। दरअसल मामले के तीनों आरोपियों आनंद गिरि, आद्या तिवारी व उसके बेटे संदीप तिवारी ने हर बार सीबीआई को यही जवाब दिया है कि उन्हें ऐसे किसी वीडियो की जानकारी नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Narendra Giri Suicide Death Case News Video still not found in laptop, mobile investigation no one knows about video
महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले की जांच करने मठ बाघंबरी गद्दी पहुंची सीबीआई की टीम। - फोटो : प्रयागराज
बड़ी बात यह है कि महंत के शिष्यों व सेवादारों या अन्य करीबियों ने भी वीडियो की जानकारी की बात स्वीकार नहीं की है। सीबीआई की पूछताछ में उन्होंने यह बात तो कबूली है कि महंत आनंद गिरि से परेशान थे लेकिन वीडियो या किसी तस्वीर के बाबत जानकारी की बात से उन्होंने भी इंकार किया है।
विज्ञापन
Narendra Giri Suicide Death Case News Video still not found in laptop, mobile investigation no one knows about video
महंत नरेंद्र गिरि और योग गुरु आनंद गिरि। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज
महंत ने करीबियों से भी नहीं किया था जिक्र
कथित वीडियो के अस्तित्व को लेकर सवाल खड़े होने के पीछे एक और वजह है। दरअसल महंत के करीबियों ने पुलिस व सीबीआई को यह तो बताया था कि उन्होंने आनंद गिरि से परेशान होने की बात उनसे बताई थी। लेकिन किसी ने भी इस बात की जानकारी नहीं दी है कि महंत ने कभी उनसे किसी वीडियो या तस्वीर के जरिए ब्लैकमेल किए जाने की बात बताई। वास्तव में उन्हें भी सुसाइड नोट मिलने के बाद ही यह बात पता चली। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed