फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महंत नरेंद्र गिरि : षोडशी में शामिल होंगे दस हजार संत-अनुयायी, सीएम योगी भी हो सकते हैं शामिल

Sat, 02 Oct 2021 09:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 02 Oct 2021 09:34 PM IST
सार

  • मठ के विचारानंद संस्कृत वेद विद्यालय परिसर में होगा मुख्य समारोह, श्रद्धांजलि सभा से होगी शुरुआत, वाटर प्रूफ पंडाल में षोडशी पूजा के बाद बलवीर गिरि के पट्टाभिषेक की पूरी होगी रस्म, देश भर से पहुंचने लगे संत

विज्ञापन
Mahant Narendra Giri: Ten thousand saint-followers will be included in Shodashi, CM Yogi can also join
Prayagraj News : मठ बाघंबरी गद्दी। - फोटो : प्रयागराज

बाघंबरी गद्दी मठ में संदिग्ध हालत में मृत पाए गए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की पांच अक्तूबर को होने वाली षोडशी में 10 हजार से अधिक साधु-संन्यासी और अनुयायी शामिल होंगे। इसके लिए मठ परिसर में भव्य इंतजाम किए जा रहे हैं। षोडशी का मुख्य समारोह मठ के विचारानंद संस्कृत वेद विद्यालय परिसर में होगा। इसमें श्रद्धांजलि सभा के बाद महंतई चादर विधि होगी। इसके लिए वाटर प्रूफ पंडाल लगाया जाएगा। षोडशी में हिस्सा लेने के लिए देश भर से साधु-संत प्रयागराज पहुंचने लगे हैं।

Mahant Narendra Giri: Ten thousand saint-followers will be included in Shodashi, CM Yogi can also join
Prayagraj News : मठ बाघंबरी गद्दी। - फोटो : प्रयागराज

महंत नरेंद्र गिरि की षोडशी के मौके पर ही उनके उत्तराधिकारी बलवीर गिरि को औपचारिक तौर पर बाघंबरी मठ की गद्दी सौंप दी जाएगी। इसकी  शुरुआत दिन के 11 बजे श्रद्धांजलि सभा से होगी। इस दौरान वेद मंत्रोच्चार के साथ षोडशी की पूजा भी होगी। फिर, घंटे भर बाद दोपहर 12 बजे से बाघंबरी मठ के उत्तराधिकारी के तौर पर बलवीर गिरि का पट्टाभिषेक आरंभ हो जाएगा। षोडशी की पूजा खत्म होने के साथ ही बलबीर गिरि की महंतई चादर विधि शुरू हो जाएगी।

Mahant Narendra Giri: Ten thousand saint-followers will be included in Shodashi, CM Yogi can also join
Prayagraj News : मठ बाघंबरी गद्दी में चल रही महंत नरेंद्र गिरि के षोडशी की तैयारी। - फोटो : प्रयागराज

षोडशी के लिए आमंत्रण पत्रों का वितरण शुरू हो गया है। निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रवींद्र पुरी, महंत राम रतन गिरि और महंत ओंकार गिरि की ओर से आमंत्रण पत्र छपवाया गया है। वेद विद्यालय परिसर में होने वाले षोडशी और पट्टाभिषेक के आयोजन में चुनिंदा लोगों को ही बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahant Narendra Giri: Ten thousand saint-followers will be included in Shodashi, CM Yogi can also join
Prayagraj News : मठ बाघंबरी गद्दी में चल रही महंत नरेंद्र गिरि के षोडशी की तैयारी। - फोटो : प्रयागराज

इसमें आचार्य महामंडलेश्वर, अखाड़े के पदाधिकारी, पंच परमेश्वर, महामंडलेश्वर, मठों के महंत, पीठाधीश्वरों के अलावा कुछ राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों के भी लोग शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में दो हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसके लिए तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। दोपहर एक बजे से षोडशी भंडारे में 10 हजार से अधिक लोगों को आमंत्रित किया गया है। 

विज्ञापन
Mahant Narendra Giri: Ten thousand saint-followers will be included in Shodashi, CM Yogi can also join
Prayagraj News : मठ बाघंबरी गद्दी में चल रही महंत नरेंद्र गिरि के षोडशी की तैयारी। - फोटो : प्रयागराज

षोडशी में शामिल हो सकते हैं सीएम-डिप्टी सीएम
महंत नरेंद्र गिरि की षोडशी और श्रद्धांजलि सभा में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हो सकते हैं। शनिवार को सीएम के अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत कई मंत्रियों और संसद, विधायकों को आमंत्रण पत्र दिया गया। निरंजनी अखाड़े के पदाधिकारियों ने इसकी पुष्टि की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed