अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी की मौत के बाद बाघंबरी गद्दी मठ पर लोगों की भारी भीड़ जमा है। मठ के अंदर कमरे में महंत का पार्थिव शरीर रखा गया है। मठ को चारों तरफ से पुलिस ने घेर लिया है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, सांसद रीता बहुगुणा जोशी, कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, नंद गोपाल गुप्ता नंदी सहित तमाम नेता मौजूद हैं। कांच के बाक्स में महंत का पार्थिव शरीर को रखा गया है। संत परंपरा के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Narendra Giri : बाघंबरी गद्दी पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने अखाड़ा परिषद अध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन