फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आधी रात यीशु आगमन पर गिरजाघरों में उमड़ा उल्लास

Wed, 25 Dec 2019 01:50 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 25 Dec 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
Midnight Jesus Gets Up in the Church on Arrival
cristmas - फोटो : प्रयागराज

मंगलवार को कैथिड्रल सहित शहर के तमाम गिरजाघरों में यीशु आगमन पर उल्लास उमड़ा। पूर्व संध्या पर मिडनाइट सर्विस में गिरजाघरों में कैरल गीतों के बाद विशेष आराधना सभाएं हुईं। गिरजाघरों को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से आकर्षक तरीके से सजाया गया था। कई गिरजाघरों के बाहर मेले जैसा माहौल भी रहा। यीशु जन्म के उपलक्ष्य में आधी रात से पहले शुरू हुआ उत्सव का सिलसिला आधी रात बाद तक जारी रहा। सर्द रात को बेमानी करते हुए केक और कॉफी के बीच धूमधाम से क्रिसमस उत्सव मनाया गया।

Midnight Jesus Gets Up in the Church on Arrival
cristmas - फोटो : प्रयागराज

पूजा और प्रार्थना का क्रम आधी रात से तकरीबन एक घंटे पहले ही आरंभ हो गया था। विशेष प्रार्थना सभाओं में मानवता के लिए यीशु के त्याग और बलिदान की चर्चा के साथ उनके शांति, सद्भाव, प्रेम, आपसी भाईचारे के संदेश को बांटा गया। परमपिता परमेश्वर यीशु से पूरी दुनिया में अमन-चैन के लिए प्रार्थना की गई। मिडनाइट सर्विस प्रार्थना के तहत कैथिड्रल सहित तमाम गिरजाघरों में कहीं बिशप तो कहीं पल्ली पुरोहित ने जैसे ही यीशु जन्म का सुसमाचार सुनाया, गिरजाघरों की घंटियां बज उठीं और मसीही झूम उठे। खुशियों के बीच उन्होंने मेरी क्रिसमस कहकर एक दूसरे को बधाइयां दीं। केक और काफी के बीच शुभकामनाओं का दौर आधी रात के बाद तक चला।

Midnight Jesus Gets Up in the Church on Arrival
cristmas - फोटो : प्रयागराज

रोमन कैथोलिक के इलाहाबाद धर्मप्रांत के बिशप डॉ.राफी मंजली की देखरेख में सेंट जोसेफ कैथिड्रल में मिड नाइट सर्विस के तहत मिस्सा बलिदान की विशेष आराधना की गई। बिशप मंजली ने कहा, प्रभु यीशु का आगमन मानवता के कल्याण के लिए हुआ था। वह हमारे पापों को दूर करने और दुनिया में आपसी प्रेम, भाईचारे को बढ़ाने के लिए आए थे। हमें यीशु से मानवता की सीख लेनी चाहिए। उनसे पहले पल्ली पुरोहित हेराल्ड ताउरो ने पवित्र बाइबिल के अंश पढ़ने के साथ विशेष प्रार्थना की। प्रार्थना सभा में नाजरेथ के निदेशक रेजिनाल्ड डिसूजा, फादर विपिन डिसूजा, फादर विकास जैसन, फादर इसीडोर डिसूजा, फादर मनोज डिसूजा आदि शामिल हुए। आराधना में पादरियों के साथ सेमिनरी, स्कूलों के अध्यापक, अध्यापिकाएं भी मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Midnight Jesus Gets Up in the Church on Arrival
crime - फोटो : प्रयागराज

आल सेंट्स कैथिड्रल में मिडनाइट सर्विस के तहत पादरी गैब्रियल दाऊद ने पवित्र बाइबिल के अंश पढ़े और कैरल गीतों तथा प्रार्थना के बीच प्रभु यीशु के आगमन का सुसमाचार पढ़ा। बाद में बीमारों, बुजुर्गों की बेहतरी सहित देश में अमन-चैन, शांति, सद्भाव, सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई। ऑल्टर से श्रद्धालुओं के बीच रोटी और दाखरस का प्रसाद बांटा गया। इस दौरान ऑफरिंग में सभी ने स्वेच्छा से दान दिया। इसी तरह सेंट पीटर्स चर्च में पादरी प्रवीण मैसी, होली ट्रिनिटी में पादरी राजेश जोसेफ, सेंट्रल मेेथोडिस्ट में पादरी अमिताभ राय, चौक चर्च में पादरी एसपी लाल ने प्रार्थना कराई। गिरजाघरों में प्रार्थना सभाओं के बाद खुशहाली के लिए प्रार्थनाएं की गईं।

विज्ञापन
Midnight Jesus Gets Up in the Church on Arrival
cristmas - फोटो : अमर उजाला
क्रिसमस पर आज होंगी विशेष प्रार्थनाएं

प्रयागराज। क्रिसमस पर बुधवार को सेंट जोसेफ कैथिड्रल और ऑल सेंट्स कैथिड्रल में सुबह नौ बजे से विशेष आराधना सभाएं होंगी। क्रिसमस पर अन्य गिरजाघरों में भी प्रार्थना सभाओं के बीच क्रिसमस उत्सव मनाया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed