{"_id":"5e20b9cc8ebc3e4b403b2429","slug":"mahayagya-on-the-sangam-coast-for-construction-of-grand-ram-temple-in-ayodhya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए संगम तट पर महायज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए संगम तट पर महायज्ञ
अनूप ओझा, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 17 Jan 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 3
prayagraj news
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
माघ मेले में मंदिर निर्माण की तिथि तय होने से पहले साधु-संतों ने संगम की रेती पर शीघ्र भव्य मंदिर बनाने की कामना से यज्ञ आरंभ कर दिया है। इसके लिए गंगा केदोनों तटों पर कहीं बगलामुखी के जाप तो कहीं अतिरुद्र और विष्णु सहस्त्रनाम महायज्ञ में वैदिक मंत्रों की ध्वनियां गूंजने लगी हैं। सुबह-शाम हवन कुंडों में मंदिर निर्माण के लिए आहुतियां डाली जा रही हैं। भजन, सत्संग और ध्यान साधना के लिए देश के अलग-अलग इलाकों से पहुंचे इन संतों का एक ही सपना है कि अयोध्या में जल्द भव्य राम मंदिर का निर्माण आरंभ किया जाए।
2 of 3
prayagraj news
- फोटो : प्रयागराज
त्रिवेणी मार्ग तुलसी चौराहा स्थित लवकुश मंदिर अयोध्या खालसा के शिविर में भव्य राम मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ बगलामुखी और अतिरुद्र महायज्ञ शुरू हो गया है। मंदिर के संस्थापक स्वामी रामकेवल दास महाराज ने शीघ्र मंदिर निर्माण का संकल्प लिया है। इसके लिए रेती पर उन्होंने द्वादश ज्योतिर्लिंगों की स्थापना भी की है, जहां प्रतिदिन संत और भक्त मंदिर निर्माण की कामना से ही रुद्राभिषेक कर रहे हैं। स्वामी रामकेवल दास का कहना है कि दो वर्ष पहले इसी त्रिवेणी तट से उन्होंने मंदिर निर्माण का संकल्प दोहराया था।
3 of 3
prayagraj news
- फोटो : प्रयागराज
अब वह बिना किसी विलंब के भव्य और दिव्य स्वरूप में बनकर तैयार हो जाए, इसके लिए मास पर्यंत यज्ञ कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि मां गंगा की कृपा से जल्द ही अयोध्या में राम मंदिर निर्माण शुरू होगा। इसी तरह संगम नोज स्थित गंगा सेना के शिविर में अंतरराष्ट्रीय योग गुरु स्वामी आनंद गिरि महाराज ने भी अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण का संकल्प लेकर यज्ञ आरंभ कर दिया है। यजमान आस्ट्रेलिया से आए देवेंद्र शर्मा हैं। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन कुंड में मंदिर निर्माण के लिए आहुतियां दी जा रही हैं। योग गुरु ने बताया कि राम मंदिर निर्माण के लिए महीने भर हवन किया जाएगा। इसी तरह जयपुर से आए बालाजी आश्रम के महामंडलेश्वर प्रेमदास महाराज ने भी राम मंदिर निर्माण के लिए रामनाम यज्ञ आरंभ किया है। जगदीश रैंप के पास खाक चौक में महामंडेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा के शिविर के अलावा मोरपंखी मकरध्वज मंदिर के शिविर में राम दरबार सजाकर आहुति दी जा रही है, ताकि जल्द मंदिर निर्माण आरंभ हो सके।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।