अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत के बाद मामला लगातार उलझता जा रहा है। एक तरफ पुलिस इसे आत्महत्या मानकर जांच कर रही है, वहीं दूसरी ओर सुसाइड नोट में जिसे दोषी ठहराया गया है वह शिष्य आनंद गिरि इसे हत्या का मामला बताकर निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। इस गुत्थी को सुलझाने के लिए शासन ने एसआईटी के गठन का आदेश दे दिया है। अब एसआईटी भले ही इसकी जांच करे लेकिन महंत नरेंद्र गिरि की मौत के बाद एक बार फिर उनके शिष्य आनंद गिरि चर्चा में आ गए हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब उनका नाम किसी तरह के विवाद में सामने आ रहा हो। लग्जरी कारों में घूमने से लेकर विदेश में छेड़खानी के आरोप तक...ऐसे कई मामले हैं जिनमें आनंद गिरि चर्चा में रहे हैं। आइए आपको बताते हैं आनंद गिरि के लग्जरी लाइफस्टाइल और उससे जुड़े विवादों के बारे में-
2 of 6
आनंद गिरी
- फोटो : अमर उजाला
खुद को घुमंतू योगी बताने वाले आनंद गिरि किसी आम इंसान की तरह जीवन व्यतीत नहीं करते। अक्सर ही उनका विदेशों का दौरा लगा रहता है। आए दिन वो घूमने के लिए ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड समेत कई देशों की यात्रा करते रहते हैं।
3 of 6
anand giri
- फोटो : अमर उजाला
यात्रा भी किसी आम यात्री की तरह नहीं, बल्कि घुमंतू योगी विमानों में बिजनेस क्लास में यात्रा करते हैं। एक बार तो इसी तरह का एक विवाद उनके लिए आफत बन गया था जब बिजनेस क्लास में बैठे हुए आनंद गिरि के सामने होल्डर पर रखे एक ग्लास की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। दावा किया जा रहा था कि ग्लास में शराब थी। हालांकि बाद में आनंद गिरि ने अपनी सफाई में कहा था कि यह शराब नहीं एपल जूस है।
4 of 6
anand giri
- फोटो : अमर उजाला
अपने देश में तो आए दिन ही आनंद गिरि लग्जरी कारों से सफर करते नजर आ जाते हैं। उनका यह शौक विदेशों में भी कायम रहता है। वो जब भी विदेश घूमने जाते हैं तो चमचमाती गाड़ियों के साथ दिखते हैं।
5 of 6
आनंद गिरि
- फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं, आनंद गिरि के महंगे कपड़ों से लेकर फोटो सेशन का भी शौक किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। भले ही उनके कपड़े भगवा और सादे दिखते हों लेकिन उनकी कीमत और ब्रांड सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। वहीं, फोटो सेशन का शौक तो उनकी वायरल तस्वीरों से साफ झलकता है।