फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माफिया अतीक के घोड़ों का अस्तबल जमींदोज, नजूल भूमि पर बने सात अन्य निर्माण तोड़े

Mon, 08 Mar 2021 12:32 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 08 Mar 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Mafia Atiq Ahmed horse stables broke ground, broke seven other constructions built on Nazul land
prayagraj news : लूकरगंज में माफिया अतीक अहमद के मकान को जमींदोज करता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : prayagraj

पीडीए ने शहर के लूकरगंज इलाके में माफिया कार्रवाई के तहत रविवार को अतीक अहमद के घोड़ों के अस्तबल सहित नजूल भूमि पर बने आठ भवन ध्वस्त करा दिए। अस्तबल ध्वस्त कराने के बाद हुई कार्रवाई के दौरान वहां 30-40 साल से मकान बनाकर रहने वाले गुहार लगाते रहे लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। 

Mafia Atiq Ahmed horse stables broke ground, broke seven other constructions built on Nazul land
prayagraj news : लूकरगंज में माफिया अतीक अहमद के मकान को जमींदोज करता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : prayagraj
पीडीए अफसरों के मुताबिक लूकरगंज का यह बंगला नंबर 19 (पुराना नंबर) नजूल भूमि पर है। यहां 5203 वर्ग गज भूमि है, जिसका पट्टा समाप्त हो चुका है। बताया गया कि इस बंगले के एक भाग पर कब्जा कर माफिया अतीक ने अपने घोड़ों के लिए अस्तबल बनाया था। माफिया कार्रवाई शुरु हुई तो अतीक के घोड़े यहां से हटा लिए गए, लेकिन कब्जा बरकरार रहा। वहीं बंगले के दूसरे हिस्सों में एक दर्जन से अधिक मकान बने हैं, जिसमें लोग परिवार के साथ रहते हैं।
Mafia Atiq Ahmed horse stables broke ground, broke seven other constructions built on Nazul land
prayagraj news : लूकरगंज में माफिया अतीक अहमद के मकान को जमींदोज करता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : prayagraj

एडीएम नजूल गंगा राम गुप्ता, सिटी मजिस्ट्रेट रजनीश मिश्रा, पीडीए के जोनल अधिकारी और प्रवर्तन दल प्रभारी आलोक कुमार पांडेय दल बल के साथ मौके पर दोपहर करीब 12 बजे पहुंचे। वहां डिप्टी एसपी के साथ कई थानों की पुलिस और पीएसी बल मौजूद था। अतीक के ध्वस्त किए गए कार्यालय के पास स्थित इस बंगले के बगल माफिया कार्रवाई के तहत अतीक की एक संपत्ति पहले ही जमींदोज की जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mafia Atiq Ahmed horse stables broke ground, broke seven other constructions built on Nazul land
prayagraj news : लूकरगंज में माफिया अतीक अहमद के मकान को जमींदोज करता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : prayagraj

ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में तीन जेसीबी लगाई गईं। पहले अस्तबल फिर एक के बाद एक सात भवन रात साढ़े आठ बजे तक ध्वस्त किए गए। इस दौरान वहां रहने वाले चीखते चिल्लाते रहे लेकिन किसी की सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
Mafia Atiq Ahmed horse stables broke ground, broke seven other constructions built on Nazul land
prayagraj news : लूकरगंज में माफिया अतीक अहमद के मकान को जमींदोज करता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : prayagraj

लोगों ने रजिस्ट्री और एग्रीमेंट के कागज दिखाए पर अफसर कहते रहे कि निर्माण अवैध है और नजूल भूमि का पट्टा समाप्त हो चुका है, इसलिए कार्रवाई की जा रही है। लोग देर रात तक अपना सामान हटाते रहे। मौके पर छह मकान अभी बचे हैं, जिन्हें सोमवार को ध्वस्त किए जाने की तैयारी है। लोगों को इस  बारे में बता दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed