फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपरेशन नेस्तनाबूद : बाहुबली विधायक विजय मिश्रा के शॉपिंग कांप्लेक्स पर चला पीडीए का बुलडोजर

Sat, 06 Mar 2021 07:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 Mar 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
Bahubali MLA Gyanpur Bhadohi Vijay Mishra shopping complex at Allapur is being demolished by PDA
prayagraj news : विधायक विजय मिश्र के बहुमंजिला शॉपिंग कांप्लेक्स को ध्वस्त करता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : prayagraj

माफिया के खिलाफ चल रहे अभियान केतहत शुक्रवार को फिर बड़ी कार्रवाई हुई। ज्ञानपुर केबाहुबली विधायक विजय मिश्रा केअल्लापुर स्थित पांच मंजिला शॉपिंग कॉम्पलेक्स को विकास प्राधिकरण की टीम ने बुलडोजर चलवाकर जमींदोज करा दिया। अफसरों का कहना है कि नियम विरुद्ध तरीकेसे निर्माण होने पर यह कार्रवाई की गई। इस दौरान तमाशबीनों का मजमा लगा रहा।

Bahubali MLA Gyanpur Bhadohi Vijay Mishra shopping complex at Allapur is being demolished by PDA
prayagraj news : विधायक विजय मिश्र के बहुमंजिला शॉपिंग कांप्लेक्स को ध्वस्त करता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : prayagraj

पीडीए की टीम दोपहर 12 बजे केकरीब जार्जटाउन केअल्लापुर में स्थित विधायक केशॉपिंग कॉम्पलेक्स के बाहर पहुंची। साथ में जार्जटाउन केअलावा अन्य कई थानों की फोर्स भी मौजूद थी। करीब आधे घंटे केबाद चार बुलडोजरों से शॉपिंग कॉम्पलेक्स केध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। एक-एक करकेकॉम्पलेक्स की सभी दुकानों को तोड़ दिया गया और फिर भवन केनिचले तल में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हुई।

Bahubali MLA Gyanpur Bhadohi Vijay Mishra shopping complex at Allapur is being demolished by PDA
prayagraj news : विधायक विजय मिश्र के बहुमंजिला शॉपिंग कांप्लेक्स को ध्वस्त करता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : prayagraj

करीब छह घंटे की कार्रवाई केबाद आलीशान कॉम्पलेक्स पूरी तरह जमींदोज हो चुका था। विशेष कार्याधिकारी आलोक पांडेय ने बताया कि भवन का आवासीय नक्शा पास था लेकिन इसका व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा रहा था। पूर्व में जारी ध्वस्तीकरण आदेश केखिलाफ संबंधित पक्ष कोर्ट गया था जहां से छह हफ्ते में खुद ही अवैध भाग को ध्वस्त करने का आदेश मिला था। लेकिन ऐसा नहीं किया गया जिस पर पीडीए को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bahubali MLA Gyanpur Bhadohi Vijay Mishra shopping complex at Allapur is being demolished by PDA
prayagraj news : विधायक विजय मिश्र के बहुमंजिला शॉपिंग कांप्लेक्स को ध्वस्त करता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : prayagraj

350 वर्ग गज जमीन, आठ करोड़ कीमत

पीडीए अफसरों ने बताया कि शॉपिंग कॉम्पलेक्स का निर्माण करीब 350 वर्ग गज भूमि में किया गया था। जमीन की मालियत व निर्माण की लागत को जोड़ लें तो भवन की कीमत आठ करोड़ के आसपास होती है। भवन विधायक की पत्नी व उनकी सास के नाम पर था।

विज्ञापन
Bahubali MLA Gyanpur Bhadohi Vijay Mishra shopping complex at Allapur is being demolished by PDA
prayagraj news : विधायक विजय मिश्र के बहुमंजिला शॉपिंग कांप्लेक्स को ध्वस्त करता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : prayagraj

कोठी पर भी चला था बुलडोजर

चार महीने पहले अल्लापुर में ही स्थित विधायक विजय मिश्रा की आलीशान कोठी भी जमींदोज कर दी गई थी। तब पीडीए की कार्रवाई का उनकी बेटी व अन्य ने विरोध भी किया था। हालांकि विरोध को दरकिनार करते हुए बुलडोजर चलवाकर कोठी ध्वस्त करा दी गई थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed