{"_id":"5e8c0f7f8ebc3e78c27f9fbf","slug":"locals-blocked-the-entry-of-outsiders-into-their-locality-due-to-corona-virus-threat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: स्थानीय लोगों ने बंद किए सोसायटी के गेट, प्रवेश द्वार पर लिखा 'गो कोरोना गो'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: स्थानीय लोगों ने बंद किए सोसायटी के गेट, प्रवेश द्वार पर लिखा 'गो कोरोना गो'
Tue, 07 Apr 2020 11:05 AM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 07 Apr 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बंद किए प्रवेश द्वार
- फोटो : ani
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण सब लोग सतर्कता बरत रहे हैं। हर कोई अपने-अपने इलाके को साफ-सुथरा, सुरक्षित और संक्रमण मुक्त रखना चाह रहा है। ऐसे में प्रयागराज के लोगों ने संक्रमण को रोकने के लिए बेहतरीन कदम उठाकर उदाहरण पेश किया है।
स्थानीय लोगों ने बंद किए प्रवेश द्वार
- फोटो : ani
वैसे तो सरकार की ओर से पूरी तरह से लॉकडाउन की घोषणा की गई है, लेकिन शाहगंज और बेनीगंज के स्थानीय निवासियों ने अपने स्तर पर भी सावधानी बरतना सही समझा। लोगों ने मोहल्लों के सभी प्रवेश द्वारों को बंद कर दिया है। सभी अपनी सोसायटियों के अंदर ही हैं और किसी को अनावश्यक बाहर जाने की अनुमति नहीं है।
स्थानीय लोगों ने बंद किए प्रवेश द्वार
- फोटो : ani
प्रवेश द्वारों को बंद कर बड़े-बड़े पोस्टरों पर संदेश लिखे गए हैं कि यहां बाहरी लोगों का प्रवेश निषेध है। कई पोस्टरों में लोगों ने कोरोना वायरस की सांकेतिक तस्वीर बनाकर अंग्रेजी में 'गो कोरोना गो' लिखकर चिपका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बंद किए प्रवेश द्वार
- फोटो : ani
स्थानीय लोगों का कहना है कि हम अपने इलाके में किसी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश नहीं चाहते हैं। कोरोना वायरस का खतरा अब भी बरकरार है इसलिए एहतियात के तौर पर सभी प्रवेश द्वारों को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बंद किए प्रवेश द्वार
- फोटो : ani
मालूम हो कि कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर देशभर में लॉकडाउन घोषित किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने भी सभी जिलों की सीमाओं को सील कर दिया है। इसके बावजूद कई जगहों से नए मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 308 पहुंच गया। ऐसे में लोगों की सतर्कता उन्हें संक्रमण से बचाने में कारगर साबित हो सकती है।