कोरोना काल में हर जागरूक व्यक्ति खुद ही डॉक्टर बन गया है। शरीर की प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ाने के लिए लोग तरह-तरह के जतन कर रहे हैं। कोई आयुर्वेदिक नुस्खा अपना रहा तो कोई विटामिन की गोलियां और जूस पीकर इम्यूनिटी बढ़ा रहा है। मेडिकल स्टोर संचालक भी मानते हैं कि इन दिनों आयुर्वेदिक औषधियों, काढ़ा और विटामिन सी और डी की गोलियों की बिक्री कई गुना बढ़ गई है।
Ladenge Corona Se: कोरोना से बचाव के लिए इम्यूनिटी बढ़ाने वाली दवाओं का बाजार गरम, इस औषधि की मांग सबसे अधिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 08 Jul 2020 08:40 PM IST
सार
दवाओं के नाम और मूल्य
- गिलोय बटी----85 से 110 रुपये( 60 गोली)
- अश्वगंधा बटी- 100 से 130 रुपये( 60 गोली)
- च्वयनप्राश - 280 रुपये से 1100 रुपये( प्रति एक किलो)
- एलोवेरा जूस- 200 से 250 रुपये ( एक लीटर)
- एलोवेरा त्रिफला जूस- 110 से 150 रुपये (500 एमएल)
- गिलोय स्वरस- 200 से 300 रुपये( एक लीटर)
- गिलोय, नीम, तुलसी जूस-250 रुपये (एक लीटर)
- तुलसी डॉप- 100 से 200 रुपये (20 एमएल)
- विटामिन सी च्यूएबल टैबलेट 500 एमजी- 22 रुपये में 15 गोली का पत्ता
- विटामिन डी की गोलियां- 5000 पावर-- 100 से 200 रुपये (चार गोली का पत्ता)
- विटामिन डी सस्पेंशन( लिक्विड) 80000 आईयू- मूल्य करीब 60 प्रति खुराक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन