Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुंभ 2019: गंगा को बांधों से मुक्ति दिलाने के लिए सौ दिनों से जारी है आत्मबोधानंद का उपवास

Thu, 31 Jan 2019 06:57 PM IST
kapil kumar आदर्श त्रिपाठी, अमर उजाला प्रयागराज
आदर्श त्रिपाठी, अमर उजाला प्रयागराज Published by: kapil kumar Updated Thu, 31 Jan 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
kumbh Mela 2019 hunger strike Swami atmabodhanand on fasting from 100 days, demand clean ganga
atmbodhanand

कथा है कि कभी मां गंगा को धरती पर लाने के लिए भगीरथ अन्न-जल त्यागकर एक पैर पर तपस्या के लिए खड़े रहे थे। मां गंगा के मैले आंचल को साफ करने के लिए 26 वर्षीय ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद अन्न त्यागकर कुंभ नगर में भगीरथ संकल्प लिए बैठे हैं। गंगा को बांधों और अवैध खनन से मुक्ति दिलाने के लिए बीते 100 दिनों से सिर्फ शहद, नींबू, नमक पानी के सहारे समय काट रहे हैं।

Trending Videos
kumbh Mela 2019 hunger strike Swami atmabodhanand on fasting from 100 days, demand clean ganga
atmbodhanand

मूल रूप से केरल निवासी आत्मबोधानंद 2014 में मातृ सदन हरिद्वार से जुड़कर सन्यासी बने। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करते-करते उनका मन विचलित हुआ। वह पहले ऋषिकेश पहुंचे और यहां से पैदल ही हरिद्वार तक की यात्रा की। बुधवार को उन्होंने अमर उजाला को बताया कि इस यात्रा के दौरान जगह-जगह अवैध खनन और बांधों के कारण गंगा की बिगड़ती दशा दिखी। इससे उनका मन बहुत विचलित हुआ। मातृ सदन से जुडऩे के बाद उन्होंने गंगा की दशा सुधारने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। मातृ सदन से जुड़े स्वामी सानंद (डॉ. जीडी अग्रवाल) के निधन के बाद उनकी मांगों को पूरी कराने के लिए वह अनशन कर रहे हैं।

kumbh Mela 2019 hunger strike Swami atmabodhanand on fasting from 100 days, demand clean ganga
atmbodhanand

आत्मबोधानंद ने बताया कि इससे पहले वह सात बार अनशन कर चुके हैं। उस दौरान वह सिर्फ नींबू पानी ही लेते थे। लगातार 100 दिन तक अनशन का यह पहला मौका है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार गंगा को मानवीय हस्तक्षेप से मुक्त करने और गंगा को अविरल रूप में लाने के लिए संसद में गंगा एक्ट पारित करने की पहल नहीं करती, उनका अनशन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
kumbh Mela 2019 hunger strike Swami atmabodhanand on fasting from 100 days, demand clean ganga
atmbodhanand

आत्मबोधानंद के अनशन का मेला प्रशासन ने संज्ञान लिया है। बुधवार को मेला अधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में सेक्टर-13 के मजिस्ट्रेट विमल कुमार दुबे मातृ सदन के शिविर पहुंचे। उन्होंने आत्मबोधानंद से उनकी मांगों का पत्र लिया। उनके साथ गए डॉक्टरों ने आत्मबोधानंद के स्वास्थ्य की जांच की। विमल कुमार दुबे ने बताया कि बृहस्पतिवार को मेला अधिकारी विजय किरण आनंद आत्मबोधानंद से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
kumbh Mela 2019 hunger strike Swami atmabodhanand on fasting from 100 days, demand clean ganga
Paramhans

स्वामी नरेंद्रानंद के समझाने पर माने परमहंस दास
स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती के समझाने के बाद बुधवार को अयोध्या के महंत परमहंस दास महाराज ने अनशन खत्म कर दिया है। राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने की मांग पर महंत परमहंस दास अर्धकुंभ मेला क्षेत्र में बीते 40 दिनों से अनशनरत थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed