फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kumbh 2019: ये हैं वो पांच कर्मचारी जिनके पीएम मोदी ने पखारे पांव, तस्वीरों में देखें

Mon, 25 Feb 2019 04:18 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Mon, 25 Feb 2019 04:18 PM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019: PM Modi washes feet of sanitation workers know about them in pictures
modi in kumbh
श्रद्धा एवं सद्भाव से इतर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुंभ को 'स्वच्छ कुंभ' का पहचान दिलाने वाले सफाईकर्मियों के पांव पखार कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
Kumbh 2019: PM Modi washes feet of sanitation workers know about them in pictures
sanitation workers

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ की ज्योति, बांदा की चौबी, नरेश कुमार, प्यारे लाल और संभल के होरीलाल के पांव पखारे। स्वच्छाग्रहियों में राजकुमार और नम्रता सिंह सम्मानित हुईं। कल्पना में भी ऐसे सम्मान की उम्मीद न करने वाले पांचों कर्मचारी नि:शब्द थे, बस नम आंखें ही बोल रहीं थीं।

Kumbh 2019: PM Modi washes feet of sanitation workers know about them in pictures
sanitation worker

कुंभ नगरी के गंगा पंडाल के इस नजारे को देखकर अन्य सफाईकर्मियों तथा स्वच्छाग्रहियों की भावनाएं ऊफान पर थीं तो मोदी ने भी इसे अपने जीवन का सबसे अविस्मरणीय पल बताया। वे इस अविस्मरणीय पल के बारे में अपने गांव वालों को भी बताएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kumbh 2019: PM Modi washes feet of sanitation workers know about them in pictures
Sanitation workers

पांचों सफाई कर्मचारियों का कहना था, ‘ऐसा सम्मान, अब का चाही। यह पूरे जीवन का पूंजी है।’

विज्ञापन
Kumbh 2019: PM Modi washes feet of sanitation workers know about them in pictures
sanitation workers

प्रधानमंत्री ने भी उन्हें इस सम्मान का असली हकदार बताते हुए खुद के लिए अविस्मरणीय पल बताया। उन्होंने कहा, ‘जिन भाई-बहनों की धूल की वंदना की वह मेरे साथ जीवन भर रहने वाला है।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed