फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौनी अमावस्या 2019: यहां दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिशाल, मुस्लिम समुदाय ने किया खास इंतजाम

Tue, 05 Feb 2019 06:06 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Tue, 05 Feb 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
kumbh Mela 2019:Muslim Community to Serves Free Food to Mauni Amavasya snan
free food

‘राम क चिरई राम क खेत खाला चिरई भरभर पेट।’ मौनी अमावस्या पर संगम में डुबकी लगाने वाले आए स्नानार्थियों के लिए शहरियों ने कुछ इसी भाव से अपने भंडारे खोल दिए। आस्था के इस पर्व में श्रद्धालुओं के लिए हर मार्ग पर जगह-जगह पंगत लगी। स्नानार्थियों के लिए पानी, पूड़ी सब्जी, तहरी, हलवा आदि की व्यवस्था थी तो चाय-बिस्किट से भी उनकी थकान मिटाने की कोशिश की गई। सेवा भाव के इस सागर में बड़ी संख्या में युवाओं ने भी डुबकी लगाई। खास यह कि युवा प्रसाद लेने के लिए स्नानार्थियों से लगातार मनुहार कर रहे थे। भंडारे का यह सिलसिला भोर में शुरू होकर सोमवार देर रात तक चला।

kumbh Mela 2019:Muslim Community to Serves Free Food to Mauni Amavasya snan
free food

संगम क्षेत्र में प्रशासन और बाबाओं के शिविर में भंडारे का इंतजाम किया गया था। वहीं संगम क्षेत्र के बाहर शहरियों ने यह कमान संभाल रखी थी। हर्षवर्धन चौराहा, अलोपी देवी मंदिर तक किसी तरह के आयोजन पर प्रशासन की रोक थी लेकिन इसके बाद हर मार्ग पर हर जगह लंगर की व्यवस्था रही। सीएमपी डिग्री कालेज के पास कई लोगों ने भंडारा लगा रखा था। वहां किसी ने पूड़ी सब्जी खिलाई तो कोई चाय-बिस्किट लेकर स्नानार्थियों के आगे खड़ा था।
 

kumbh Mela 2019:Muslim Community to Serves Free Food to Mauni Amavasya snan
free food

इसी तरह से बालसन चौराहा पर चारों तरफ भंडारे की व्यवस्था रही। सोहबतियाबाग के पास अनंत रेजिडेंसी कालोनी के लोगों ने भंडारा लगा रखा था। सोहबतियाबाग मोड़ पर कई संस्थाओं ने भंडारा रखा था। बालसन चौराहा पर एक संस्था की ओर से भंडारा लगा था। वहां युवाओं की टोली का काम सिर्फ स्नानार्थियों से प्रसाद लेने के लिए अनुरोध करने का था। मटियारा रोड पर मनीष चौरसिया की ओर से चाय-बिस्किट की व्यवस्था की गई थी। उन्होंने भोर में पांच बजे ही स्टाल लगा दिया था। सिविल लाइंस में ईटॉन की ओर से भंडारा की व्यवस्था की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
kumbh Mela 2019:Muslim Community to Serves Free Food to Mauni Amavasya snan
free food

वहां लोग खुद ही लेकर खाना खा रहे थे। सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ के केंद्रीय कार्यालय पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर आरपी सिंह, एसके सिंह, राजेश सिंह गौर, एचएन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। इसी तरह से कीडगंज, मुट्ठीगंज, दारागंज, तेलियरगंज, राजापुर, जीएचएस चौराहा आदि स्थानों पर शहरियाों की ओर से स्नानार्थियों के लिए चाय, नाश्ता, पूड़ी सब्जी की व्यवस्था की गई थी।
इसी तरह इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने भी पुण्य के महापर्व में सहभागी हए। शताब्दी ब्वायज हॉस्टल के छात्रों ने बिस्कुट खिलाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किए। इसमें अंशुमान चौधरी, उत्कर्ष चौरसिया, अनुराग सिंह व अन्य अन्त:वासियों का सहयोग रहा।

विज्ञापन
kumbh Mela 2019:Muslim Community to Serves Free Food to Mauni Amavasya snan
free food

मुस्लिमों ने भी बढ़ाया हाथ, लगाया लंगर
मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर स्नानार्थियों की सेवा और सफल आयोजन में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी सहयोग दिया। श्रद्धालुओं की आवाभगत में मुस्लिम संस्थाओं और समाजसेवियों ने खुलदाबाद चौराहे से लेकर संगम मार्ग तक कई जगहों पर पांडाल लगा रखा था। उन्होंने जगह-जगह पूड़ी सब्जी, चाय बिस्किट, कुरकुरे, सूजी का हलवा आदि वितरित किए। मस्जिदों और इबादतगाहों के सामने फूल बरसाकर स्नानार्थियों का स्वागत किया।
अवाम सेवा समीति के अबरार अहमद, पतवींद्र सिंह, संयुक्त व्यापार मण्डल के महानगर अध्यक्ष सै.मो.अस्करी, सामिन खान, हसीब अहमद, सपा महानगर अध्यक्ष सै.मो.इफ्तेखार हुसैन, मो.अस्करी, सहयोग मंच ए हिन्दू मुस्लिम एक्ता समिति, आशियाने हिंद सोसाइटी, जन गण मन भक्त मंडल के सोहैल अहमद आदि ने संगम मार्ग, बस एवं रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर सफाई अभियान भी चलाया। मानव एकता संघ के इरशाद अंसारी ने स्नानार्थियों का स्वागत किय। इलाहाबाद जन कल्याण समिति की ओर से कंबल, फल, बिस्किट, चाय, नाश्ता आदि का वितरण हुआ। इसमें पूर्व पार्षद मो.हंजला, रोहित श्रीवास्तव, मो.हमजा वारिस, मो.सूफियाना, मनोज मिश्रा आदि का विशेष सहयोग रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed