फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरुद्वारों में कीर्तन दरबार सजा, घरों में जले दीप, तस्वीरों में देखें प्रकाशोत्सव की झलक

Mon, 30 Nov 2020 11:11 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 30 Nov 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Kirtan Durbar decorated in gurudwaras, Sangatas burnt lamps in homes, see glimpse of light festival in pictures
गुरु नानक देव के प्रकाश उत्सव पर गुरुद्वारा खुल्दाबाद में सजा दीवान। - फोटो : prayagraj

अव्वल अल्लह नूर उपाया कुदरत के सब बंदे/ एक नूर ते सब जग उपजाया कौन भले को मंदे...। इन्हीं पंक्तियों के साथ सोमवार को सिख मतावलंबियों ने गुरु महिमा का बखान किया। शबद-कीर्तन से गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर सदियाबाद और खुल्दाबाद समेत शहर भर के गुरुद्वारों में संगतें निहाल हुईं। अरदास के बाद दीपदान किया गया। इस प्रकाश पर्व पर हर जाति-धर्म के लोगों ने गुरु दरबार में मत्था टेका। गुरु के अटूट लंगर में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।




 

 

Kirtan Durbar decorated in gurudwaras, Sangatas burnt lamps in homes, see glimpse of light festival in pictures
गुरु नानक देव के प्रकाश उत्सव पर गुरुद्वारा खुल्दाबाद में शबद कीर्तन करता रागी जत्था। - फोटो : prayagraj

प्रकाशोत्सव पर गुरु सिंह सभा की ओर से खुल्दाबाद गुरुद्वारे में विविध कार्यक्रम किए गए। अलग-अलग प्रांतों से आईं संगतों और संतों ने भजन, कीर्तन और गुरुवाणी का पाठ किया। गुरु ग्रंथ साहिब के सामने दिन भर सिख मतावलंबियों ने मत्था टेका। दिन के करीब 10 बजे अखंड साहिब के पाठ के बाद कीर्तन हुआ। इस दौरान गुरु की महिमा का बखान किया जाता रहा। किसी ने कविताएं पढ़ीं तो किसी ने व्याख्यान दिया। सिख संगतों को दिए संदेश में कहा गया कि गुरु ननक देव ने भटके हुए लोगों को राह दिखाई और आडंबर, भेदभाव, ऊंच-नीच के भेद को मिटाने का प्रयास किया।

 

 

 

Kirtan Durbar decorated in gurudwaras, Sangatas burnt lamps in homes, see glimpse of light festival in pictures
गुरु नानक देव के प्रकाश उत्सव पर गुरुद्वारा खुल्दाबाद में शबद कीर्तन सुनते श्रद्धालु। - फोटो : prayagraj
हिंदू, मुसलमान दोनों को सही राह पर चलने की सीख दी। ऐसे गुरु के  बताए मार्ग पर चलकर ही समाज का भला हो सकता है। रागी जत्थे में भाई अमरजीत सिंह, हजूरी रागी जत्था गुरु सिंह सभा की ओर से शबद-कीर्तन की प्रस्तुति कर संगतों को निहाल किया गया। शाम को प्रकाश पर्व पर सिख संगतों न अपने-अपने घरों में दीप जलाए और खुशियां मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kirtan Durbar decorated in gurudwaras, Sangatas burnt lamps in homes, see glimpse of light festival in pictures
गुरु नानक देव के प्रकाश उत्सव पर गुरुद्वारा खुल्दाबाद में शबद कीर्तन सुनतीं महिलाएं। - फोटो : prayagraj
सदियापुर गरुद्वारे में मानवता के पुजारी गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर शबद-कीर्तन के साथ अरदार की गई। इसमें गुरुद्वारा पक्की संगत के रागी जत्था भाई अमरजीत सिंह ने शबद गुरुवाणी से संगत को निहाल किया। संचालन सरदार सतिंदर सिंह ने किया। इस मौके पर सरदार सरन सिंह, सावन सिंह, पवित्र सिंह, जसबीर सिंह, सर्वजीत सिंह, राजेंदर सिंह, तरमेंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, हरमेंदर सिंह, तेजेंदर सिंह, परमजीत, बलजीत, तूफन सिंह, हरप्रीत सिंह, रणविजय सिंह समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed