कौशाम्बी जिले के खल्लाबाद कस्बे में पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट का लाइव वीडियो सामने आया है। धमाके के दौरान ही गांव के किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया था। धमाका इतना जबरदस्त था कि जिसे देखकर हर किसी की रूह कांप गई। कारखाने के भीतर जो होंगे उनकी दशा क्या हुई होगी इसका अंदाजा इसे देखकर लगाया जा सका है।
Kaushambi Blast : पटाखा फैक्टरी में धमाके का लाइव वीडियो आया सामने, ज्वालामुखी विस्फोट जैसा दिख रहा मंजर
भरवारी कस्बे के खल्लाबाद में स्थित पटाखा फैक्टरी में विस्फोट का लाइव वीडियो सामने आया है। हादसे के समय ही गांव के किसी व्यक्ति ने दूर से इसका वीडियो बना लिया है। ज्वालामुखी विस्फोट की तरह उठ रहे आग के गोले देखकर हर को दहशत में आ गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैक्टरी मालिक समेत सात की मौत, आठ झुलसे
भरवारी कस्बे के खल्लाबाद मोहल्ले में रविवार सुबह पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने से मालिक समेत सात लोगों की मौत हो गई। जबकि, आठ मजदूर झुलस गए। घायलों में से सात को प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) और एक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे एडीजी जोन भानु भाष्कर ने मामले की विस्तृत जांच के लिए एडिशनल एसपी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है।
कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बा निवासी शाहिद अली (35) ने बस्ती से दूर खल्लाबाद मोहल्ले में न्यू रंगोली फायरब्रिगेड नाम से पटाखा फैक्टरी खोल रखी थी। वह रोजाना की तरह रविवार को भी करीब 15 मजदूरों के साथ फैक्टरी में काम करा रहे थे। सुबह तकरीबन 11 बजे अचानक वहां विस्फोट हो गया। तेज धमाके के साथ भीषण आग लग गई।
झुलसे सात लोगों को प्रयागराज किया गया रेफर
आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने के साथ ही भीतर फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। गंभीर रूप से झुलसे फैक्टरी मालिक समेत 15 मजदूरों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मालिक समेत सात को मृत घोषित कर दिया और एक को भर्ती कर लिया।
गंभीर हाल में सात को प्रयागराज के एसआरएन भेज दिया गया, जहां छह की हालत बेहद गंभीर बनी हु्ई है। मौके पर एडीजी जोन के अलावा आईजी प्रेम कुमारी गौतम, एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव समेत कई थानों की फोर्स के साथ ही प्रयागराज व फतेहपुर की फायर ब्रिगेड भी मौजूद रही।
200 मीटर दूर खेतों में बिखरे मिले शरीर के अंग
विस्फोट इतना जबरदस्त था कि कई लोगों के चीथड़े उड़ गए। आसपास के खेतों में उनके शरीर के अंग बिखरे मिले। चार घंटे तक रुक-रुक धमाका होता रहा। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फैक्टरी के अंदर काम करने वाले मजदूरों के शरीर के अंग 200 मीटर दूर स्थित खेतों में बिखरे पड़े मिले।
फिलहाल यह बात सामने आई है कि बारूद में विस्फोट होने के बाद फैक्टरी में आग लगी। सात लोगों की मौत हुई है। विस्तृत जांच के लिए एडिशनल एसपी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। इसमें एडीएम और मुख्य अग्निशमन अधिकारी को भी शामिल किया गया है। - भानु भाष्कर, एडीजी जोन प्रयागराज
इन लोगों ने गंवाई जान
- शाहिद अली उर्फ शनि (35) पुत्र शराफत अली निवासी खल्लाबाद --जयचंद्र (16) पुत्र पूनीलाल निवासी अंबहा
- शिवनारायण पटेल (28) पुत्र भोलानाथ निवासी अंबहा
- शिवाकांत पटेल (25) पुत्र रामभवन निवासी अंबहा
- अशोक कुमार (55) पुत्र गया प्रसाद निवासी अंबहा
- जयचंद उर्फ दीना पटेल(17) पुत्र पुनीलाल निवासी बैरिहा
- हरिलाल(45) पुत्र देवतादीन निवासी चमंधा, कोखराज
- एक अज्ञात
(एक शव अत्यधिक क्षत विक्षत हो गया है, ऐसे में उसकी पहचान नहीं हो सकी है। उधर एक मजदूर सोनेलाल पुत्र छोटेलाल निवासी चमंधा लापता है, जिनका देर रात तक पता नहीं चल सका। बताते हैं कि वह फैक्टरी गए थे लेकिन घर नहीं लौटे )