फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जमातियों के पहुंचने से नैनी जेल में खलबली, पुरानी महिला बैरक बना इलाहाबाद विवि प्रोफेसर का नया ठिकाना

Tue, 21 Apr 2020 11:16 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 21 Apr 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Jains reach Jail, Naini jail in turmoil, old lady barrack becomes new home of Allahabad University Professor
prayagraj news - फोटो : prayagraj

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मो. शाहिद समेत 30 जमातियों के मंगलवार शाम केंद्रीय कारागार नैनी पहुंचने के बाद से जेल प्रशासन और कैदियों में खलबली मची रही। जेल अधिकारी एवं कर्मचारी संग कैदी भी डरे सहमे रहे। मास्क और सेनेटाइजर के अलावा कोई सुरक्षा किट जेल प्रशासन के पास न होने की वजह से लोगों में और डर समाया हुआ है। 



इन्हीं जमातियों में से एक इंडोनेशियाई नागरिक कोरोना पाजिटिव पाया गया था, जो ठीक होकर वापस लौट आया है। इसके साथ ही छह अन्य इंडोनेशियाई, नौ थाईलैंड, इनके चार मददगारों व प्रोफेसर समेत 30 लोेग शाम पांच बजे के करीब केंद्रीय कारागार नैनी लाए गए।

Jains reach Jail, Naini jail in turmoil, old lady barrack becomes new home of Allahabad University Professor
prayagraj news - फोटो : prayagraj

जहां वरिष्ठ जेल अधीक्षक हरिबक्श सिंह, जेलर वीरेंद्र सिंह, डिप्टी जेलर पीके मिश्रा, अभय शुक्ला आदि ने बंदीरक्षकों के साथ मिलकर पुरानी महिला बैरक के गेट पर ही पहले गहन चेंकिंग करवाई, उसके बाद उन सब के नाम पता रजिस्टर में दर्ज किए और उसके बाद उन्हें अंदर कर दिया गया। उनकी सिक्योरिटी के लिए अलग से बंदीरक्षकों को लगाया गया है। जो कि उनकी हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। 

Jains reach Jail, Naini jail in turmoil, old lady barrack becomes new home of Allahabad University Professor
prayagraj news - फोटो : prayagraj

जमातियों के खाने-पीने के बर्तन किए गए अलग

करीब एक दशक से बंद पड़ी पुरानी महिला बैरक को मंगलवार को ही जेल प्रशासन ने झ बाड़ झंाल साफ कराया। उसको रहने लायक बनाया गया। उसी में रखे गए सभी 30 जमातियों के लिए जेल प्रशासन ने अलग से उनके पास बर्तन रखवा दिए हैं। जेल के अंदर बनने वाला खाना लेकर बंदीरक्षक और नंबरदार वहां जाएंगे और सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए उनके बर्तन में खाना डालकर चले आएंगे। वह अपना बर्तन और कपड़े खुद धुलेंगे। वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बताया उनका बाकी कैदियों से कुछ लेना देना नहीं रहेगा। एकदम अलग-थलग रखे जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jains reach Jail, Naini jail in turmoil, old lady barrack becomes new home of Allahabad University Professor
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

सुरक्षा में लगे एक दारोगा, 16 सिपाही, आठ होमगार्ड

केंद्रीय कारागार नैनी के महिला बैरक में रखे गए 16 विदेशियों समेत 30 जमातियों की सुरक्षा व्यवस्था भी तगड़ी कर दी गई है। उनकी सुरक्षा के लिए बैरक के बाहर एवं आसपास एक सब इंस्पेक्टर के साथ आठ सिपाही और आठ होमगार्ड लगातार पहरा देंगे।

विज्ञापन
Jains reach Jail, Naini jail in turmoil, old lady barrack becomes new home of Allahabad University Professor
naini jail - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा जेल प्रशासन की ओर से आठ बंदीरक्षकों को भी अंदर की निगरानी के लिए रखा गया है। जिन्हें सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए इन तब्लीगी जमातियों पर नजर रखने को कहा गया है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक एचबी सिंह ने बताया कि जमातियों को एकदम अलग-थलग रखा जाएगा, लेकिन उनकी निगरानी तगड़ी रखी जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed