फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इलाहाबाद विवि प्रोफेसर, 20 जमातियों समेत 30 भेजे गए जेल, मजिस्ट्रेट ने थाने में ही पहुंचकर रिमांड की मंजूर

Tue, 21 Apr 2020 10:46 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 21 Apr 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
Allahabad University Professor, 30 sent to jails including 20 depositors
Prayagraj News: Arrested Allahabad University Prof. Mohammed Shahid - फोटो : prayagraj

फॉरेनर्स व महामारी एक्ट समेत विभिन्न आरोपों में एक दिन पहले गिरफ्तार किए गए इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मो. शाहिद व 20 जमातियों समेत 30 लोग मंगलवार को जेल भेज दिए गए। उन्हें कोर्ट ले जाने की तैयारी थी, लेकिन अचानक निर्णय बदल दिया गया। फिर उन्हें खुल्दाबाद थाने ले जाया गया, जहां पहले से मौजूद मजिस्ट्रेट ने उनकी रिमांड मंजूर कर ली। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। 

Allahabad University Professor, 30 sent to jails including 20 depositors
prayagraj news - फोटो : prayagraj

शाहगंज में मिले सात इंडोनेशियाई समेत नौ व करेली में मिले नौ थाइलैंड के नागरिकों समेत 11 जमातियों को पुलिस ने करेली स्थित दो गेस्टहाउस में क्वारंटीन कराया था। इनके साथ ही नौ अन्य लोगों को भी रखा गया था, जो शाहगंज स्थित अब्दुल्लाह मस्जिद के मुसाफिरखाने व करेली स्थित हेरा मस्जिद से जुड़े स्थानीय लोग थे। उधर, दिल्ली में आयोजित जलसे से लौटने की जानकारी पर शिवकुटी निवासी इविवि प्रोफेसर मो. शाहिद को भी पत्नी व बच्चे सहित क्वारंटीन कराया गया था।

Allahabad University Professor, 30 sent to jails including 20 depositors
prayagraj news - फोटो : prayagraj

14 दिन की अवधि पूरी होने के बाद जमातियों समेत 29 लोगों को करेली के महबूबा पैलेस गेस्टहाउस व प्रोफेसर को होम क्वारंटीन किया गया, जहां से सोमवार रात सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।

मंगलवार दोपहर में प्रोफेसर को शिवकुटी थाने से महबूबा पैलेस गेस्टहाउस ले जाया गया। इसके बाद कॉल्विन अस्पताल से पहुंची डॉक्टरों की टीम ने सभी का मेडिकल परीक्षण किया। शाम करीब चार बजे गेस्ट हाउस के बाहर पहुंची छह एंबुलेंस में एक-एक कर सभी 30 लोगों को बैठाकर वहां से ले जाया गया और फिर सभी को मजिस्ट्रेट की अनुमति से जेल भेज दिया गया। 

गिरफ्तार किए गए सभी 30 आरोपियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से रिमांड मंजूर होने पर उन्हें जेल भेेज दिया गया है। - सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
Allahabad University Professor, 30 sent to jails including 20 depositors
prayagraj news - फोटो : prayagraj

थाने में लगी कचहरी

अनुमान लगाया जा रहा था कि गिरफ्तार किए गए लोगों को महबूबा पैलेस से कचहरी ले जाया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। करेली से रवाना किए जाने के बाद सभी लोगों को खुल्दाबाद थाने ले जाया गया। यहां पहले से ही मजिस्ट्रेट मौजूद थे, जिन्होंने सभी का रिमांड मंजूर कर ली। इसके बाद सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में नैनी जेल भेज दिया गया। इस दौरान महबूबा पैलेस से लेकर नैनी जेल तक कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। मौके पर करेली के साथ ही शाहगंज, खुल्दाबाद, कोतवाली, अतरसुइया के साथ शिवकुटी थाने की फोर्स व कई अफसर भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Allahabad University Professor, 30 sent to jails including 20 depositors
prayagraj news - फोटो : prayagraj

पुरानी महिला बैरक बना नया ठिकाना

इविवि प्रोफेसर व गिरफ्तार किए गए अन्य 29 लोगों का नया ठिकाना अब नैनी जेल की पुरानी महिला बैरक है। खुल्दाबाद थाने से रवाना होने के बाद शाम पांच बजे के करीब सभी को नैनी जेल में दाखिल कराया गया, जिसके बाद उन्हें मुख्य जेल के पीछे स्थित पुरानी महिला बैरक में रखा गया। जेल अधिकारियों ने बताया कि पहले यहां महिला बंदियों को रखा जाता था, लेकिन पीछे की ओर नई महिला बैरक बनने के बाद से यह बैरक खाली ही पड़ी रहती थी। प्रोफेसर समेत अन्य लोगों के आने से पहले साफ-सफाई कराने के साथ ही इसे सैनिटाइज कराया गया। इसके बाद ही यहां सभी को रखा गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed