फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराजः कर्बला में दो पक्षों में बवाल, 20 के सिर फूटे, सपा पार्षद समेत 25 गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Wed, 24 Jun 2020 08:03 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 24 Jun 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
in prayagraj city karbala area Rucked and Injured
prayagraj news - फोटो : prayagraj

खुल्दाबाद की कर्बला इलाके में मंगलवार की रात दो पक्षों में भीषण टकराव हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष से सैकड़ों लोग इकट्ठे हो गए। पथराव और मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक लगभग 20 लोगों के सिर फूट चुके थे।



पुलिस ने मौके से चार लाइसेंसी असलहों को बरामद करते हुए बेनीगंज के सपा पार्षद और नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य मो. आजम समेत दोनों पक्षों से 25 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है। बुधवार को सभी को जेल भेज दिया गया।

in prayagraj city karbala area Rucked and Injured
prayagraj news - फोटो : prayagraj

खुल्दाबाद में कर्बला में पार्षद मो. आजम के भाई आसिफ की कबाड़ की दुकान है। उनके दुकान के सामने ही पड़ोसी मुख्तार अहमद की भी कबाड़ की दुकान है। मंगलवार को आसिफ की दुकान से 14 किलो तार चोरी हो गया था। उसने मुख्तार अहमद पर आरोप लगाया कि तार उसी के यहां बेचा गया। इसी बात पर शाम से ही तनातनी चल रही थी। रात में दस बजे के बाद मारपीट शुरू हो गई।

in prayagraj city karbala area Rucked and Injured
Crime Scene

दोनों पक्षों ने फोन कर अपने अपने लोगों को बुलाना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में वहां सबसे अधिक लोग इकट्ठे हो गए। मारपीट का दायरा बढ़ने लगा। दोनों ही पक्ष एक दूसरे को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर लाठी डंडे से पीटने लगे। पथराव शुरू हो गया। पथराव और मारपीट में करीब 20 लोगों के सिर फूट गए। तमाम लोग असलहा लेकर भी आ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
in prayagraj city karbala area Rucked and Injured
पुलिस के मुताबिक हमीरपुर के सनेडी निवासी देशराज (35) पिछले तीन सालों से बागवानियां के पास नालका गांव में किराये के मकान में रहता था। देशराज यहां पर अकेले रहता था तथा उसकी पत्नी और एक बच्ची भी है जो उसके गांव में रहती है। दिन में जूते का कारोबार करने के अलावा वह सुबह शाम कबाड़ का कार्य भी करता था। नालका गांव में मिला था शव- 5 मार्च को कुछ लोगों ने देशराज का शव नालका गांव के जाने वाले रास्ते से कुछ दूर खेत में पड़ा देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ओर शव को कब्जे में लिया। सनेड़ पंचायत के प्रधान धरेंद्र सिंह ने बताया कि देशराज 2 मार्च से लापता था। हर रोज बागवानियां अपने काम पर आता था। लेकिन जब दो दिन से नहीं दिखाई दिया तो उसके परिचित लोगों ने उसकी खोजबीन की जिस पर उन्हें इसका शव खेतों में मिला। पंचायत प्रधान ने बताया कि मृतक व्यक्ति शराब पीने का भी आदी था। - फोटो : Demo Pic

सूचना पर इंस्पेक्टर विनीत सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गया। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मौके से एक पक्ष के आजम पार्षद, इमरान, शहबाज, सलीम ,असलम ,जावेद, साबिर, इमरान, यामीन, शाबान, आसिफ, वाहिद उर्फ भैया लाल कबाड़ी तथा इमरान उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया गया। दूसरे पक्ष के मुख्तार अहमद, यासीन, राजू ,अनीश, फिरोज, साहबे आलम, इसरार, फैजान, अंसार ,शाहरुख, वासिफ और शहबाज गिरफ्तार किया गया

इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए एक दूसरे के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। बुधवार को सभी को जेल भेज दिया गया। आरोपियों के पास से 4 लाइसेंसी असलहे जब्त किए गए हैं। सभी आरोपियों को बुधवार को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
in prayagraj city karbala area Rucked and Injured
क्राइम

पुलिस ने दर्ज कराया लॉकडाउन के उल्लंघन का मामला, सीएलए एक्ट भी लगाया

इंस्पेक्टर खुल्दाबाद विनीत सिंह ने बताया दोनों पक्षों से 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन लोगों ने एक दूसरे के खिलाफ जो भी तहरीर दी उसके अनुसार धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके अलावा पुलिस ने भी सड़क पर बलवा और झगड़ा करने वालों के खिलाफ अलग से रिपोर्ट दर्ज कराई है। सभी पर धारा 147 148 149 188 323 354 504 506 और 7 क्त्रिस्मिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed