फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फाफामऊ कस्बे में दिन भर लगता रहा जाम, वैकल्पिक रास्ते का काम शुरू

Tue, 05 Jan 2021 11:14 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 05 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
heavy traffic in Phaphamau town, alternative work started
फाफामऊ में लगा भीषण जाम। - फोटो : prayagraj

-बेला कछार से बनाया जा रहा है वैकल्पिक मार्ग

लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसना पुलिया से रास्ता पूरी तरह से रोक दिए जाने के बाद मंगलवार को फाफामऊ कस्बे में दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। दूसरी ओर बेला कछार से वैकल्पिक रास्ता बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। एक सप्ताह के अंदर रास्ता बन जाने की संभावना जताई जा रही है।

 

heavy traffic in Phaphamau town, alternative work started
बसना पुल फाफामऊ। - फोटो : prayagraj

बसना पुलिया पर आवागमन पूरी तरह से ठप होने के बाद मंगलवार को फाफामऊ कस्बे में दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। कस्बे में सुबह से ही भारी भीड़ लगी थी। कई बार तो वाहनों के चक्के पूरी तरह से रुक गए थे। हालांकि यातायात पुलिस को सुबह से ही लगाया गया था। अधिकारियों ने दिन में कई बार बसना पुल के आस पास का निरीक्षण किया। प्रशासन बगल में बेला कछार से वैकल्पिक रास्ता बनाने का काम शुरू कर चुका है। अधिकारियों का कहना है कि वैकल्पिक रास्ते की शुरूआत के बाद स्थिति सामान्य होने की संभावना है।


 

heavy traffic in Phaphamau town, alternative work started
बसना पुल फाफामऊ। - फोटो : prayagraj

फाफामऊ में राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। इसके तहत बसना पुलिया को चौडी करने का कार्य चल रहा है। पुलिया की तीनों कोठी बनाने की तैयारी के तहत मिट्टी खोदी गई। जिससे शनिवार को मिट्टी धसकने के कारण पुलिया से आवागमन बन्द कर दिया गया। पुरानी पुलिया से वाहन का आवागमन शुरू करने पर तेलियरगंज से गद्दोपुर तक भयंकर जाम लग गया था।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
heavy traffic in Phaphamau town, alternative work started
बसना पुल फाफामऊ। - फोटो : prayagraj

पुलिया की रात में मरम्मत कराके आवागमन शुरू करा दिया गया। साथ ही भारी वाहनों का रूट डायवर्जन करा दिया गया। रविवार की शाम को उसी स्थान पर पानी की पाइप लीक होने से मिट्टी बह गई। जिससे फिर से आवागमन रोक दिया गया। रविवार की रात मरम्मत करने के बाद सोमवार को सुबह पुलिया से दो पहिया वाहनों का आवागमन शुरू कराया गया। चार पहिया वाहन कस्बे से होकर लखनऊ एवं प्रतापगढ़ की ओर आ जा रहे थे। सोमवार को अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया। और उक्त पुलिया से आवागमन पूर्णरूप से रोकवा दिया। बेला कछार से होकर वैकल्पिक रास्ता बनाने का निर्णय लिया गया।

 

विज्ञापन
heavy traffic in Phaphamau town, alternative work started
बसना पुल फाफामऊ। - फोटो : prayagraj

चेतावनी के दूसरे दिन दुकानदारों से जुर्माना वसूला

बसना पुलिया टूटने से कस्बे में जाम की स्थिति बनी रहती है। इसे देखते हुए नगर निगम ने कस्बे के दुकानदारों से दुकान सड़क की पटरी पर नहीं लगाने की चेतावनी दी थी। मंगलवार को वहां पहुंचे नगर निगम कर्मियों ने दुकानदारों से जुर्माना वसूल किया। नियमित दुकानदारों के साथ ही सब्जी एवं फल विक्त्रस्ेताओं को दुकान पीछे लगाने की चेतावनी दी गई थी। कई दुकानदार तो अपनी दुकानें पीछे कर लिए थे। लेकिन कुछ दुकानदार अपनी दुकान पटरी तक लगाए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed