फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

hartalika teej 2021 : पति के दीर्घायु के लिए संगम में डुबकी लगाने के बाद सुहागिनों ने की कड़ी तपस्या

Thu, 09 Sep 2021 10:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 09 Sep 2021 10:26 PM IST
सार

हरितालिका तीज पर बृहस्पतिवार को भोर में ही संगम पर सुहागिन महिलाओं का तांता लग गया। मौन डुबकी के साथ ही पतियों के दीर्घायु और अखंड सुहाग के लिए निर्जल व्रत रखकर महिलाएं शिव-पार्वती की आराधना में जुट गईं।

विज्ञापन
hartalika teej 2021: After taking a dip in the confluence for the longevity of the husband, the married women did severe penance
Prayagraj News : हरितालिका तीज पर गंगा स्नान और पूजन करतीं महिलाएं। - फोटो : प्रयागराज

वेदियों पर सुहाग की दीपमालिकाएं, हल्दी-चंदन के मंगल टीके और रंगोलियां सजाकर बृहस्पतिवार को महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर शिव-पार्वती की आराधना की। इस दौरान प्रेम-मिलन के प्रतीक संगम पर भोर में ही व्रती महिलाओं का रेला उमड़ पड़ा। संगम में पुण्य की डुबकी लगाने के साथ ही महिलाओं ने पतियों के दीर्घायु जीवन और अखंड सुहाग के लिए दिन भर अन्न-जल का परित्याग कर कठिन तपस्या की।

hartalika teej 2021: After taking a dip in the confluence for the longevity of the husband, the married women did severe penance
Prayagraj News : हरितालिका तीज पर गंगा स्नान और पूजन करतीं महिलाएं। - फोटो : प्रयागराज

हरितालिका तीज पर बृहस्पतिवार को भोर में ही संगम पर सुहागिन महिलाओं का तांता लग गया। मौन डुबकी के साथ ही पतियों के दीर्घायु और अखंड सुहाग के लिए निर्जल व्रत रखकर महिलाएं शिव-पार्वती की आराधना में जुट गईं। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर घर-घर में हरितालिका तीज के प्रति अगाध आस्था देखते बनी। दिन भर भजन-पूजन से वातावरण भक्तिमय बन गया। सुहागिन महिलाओं ने निर्जल व्रत रखकर विधि विधान के साथ भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन किया। दोपहर बाद व्रती महिलाओं का कारवां संगम समेत अन्य गंगा घाटों पर पहुंचने लगा।

hartalika teej 2021: After taking a dip in the confluence for the longevity of the husband, the married women did severe penance
Prayagraj News : हरितालिका तीज पर संगम स्नान के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : प्रयागराज

गंगा, यमुना, सरस्वती के त्रिवेणी तट पर उत्सव जैसा माहौल रहा। रेती से शिव-पार्वती की प्रतिमाएं उकेरी जाती रहीं और जलाभिषेक भी होता रहा। तटों पर समूहों में व्रती महिलाएं दीपदान कर मंगल गीत गाती रहीं। सांझ ढलने के बाद घरों की छतों और मंदिरों में सज-धज कर व्रती महिलाओं ने  मां पार्वती का पूजन किया। योग्य वर की कामना से कुंवारी कन्याओं ने भी व्रत रखकर भगवान शिव की स्तुति की। मान्यता है कि माता पार्वती ने हरितालिका तीज व्रत रखकर ही भगवान शंकर को पति के रूप में प्राप्त किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
hartalika teej 2021: After taking a dip in the confluence for the longevity of the husband, the married women did severe penance
Prayagraj News : हरितालिका तीज पर भगवान शिव का दर्शन पूजन करतीं महिलाएं। - फोटो : प्रयागराज

सनातन संस्कृति में आम धारणा है कि नियम से हरितालिका तीज का व्रत रखने से महिलाओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। शाम को चंद्रोदय के बाद महिलाओं ने विधि-विधान से पूजन किया। छतों पर मिट्टी की वेदियां या फिर लकड़ी की चौकियों पर शिव-पार्वती की मिट्टी की प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। केले के पत्ते का मंडप बनाया गया। मां पार्वती को लाल साड़ी, पान-सुपारी, तरह-तरह के फल, नारियल के अलावा शृंगार की सामग्री अर्पित की गई।

विज्ञापन
hartalika teej 2021: After taking a dip in the confluence for the longevity of the husband, the married women did severe penance
Prayagraj News : हरितालिका तीज पर गंगा स्नान और पूजन करतीं महिलाएं। - फोटो : प्रयागराज
जोंधवल में भजनों पर झूमीं महिलाएं 
तेलियरगंज के जोंधवल में मोहल्ले में बृहस्पतिवार को हरितालिका तीज की धूम मची रही। सजधज कर महिलाओं ने समूहों में शिव-पार्वती की पूजा की। इस मौके पर भगवान शिव के भजनों पर व्रती महिलाएं झूमती-थिरकती रहीं। इस मौकेपर निशा पांड़ेय,अंजू तिवारी, खुशबू, आशा देवी समेत सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed