फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां गंगा ने फिर किया बड़े हनुमानजी का जलाभिषेक

Fri, 13 Sep 2019 06:25 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 Sep 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
Ganga again anointed the elder Hanuman
lete hanuman mandir, prayagraj - फोटो : प्रयागराज
पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में भारी बरिश केचलते केन, बेतवा में आने के बाद बृहस्पतिवार को गंगा-यमुना बाढ़ का खतरा पैदा हो गया। शाम को गंगा दूसरी बार बड़े हनुमान के गर्भगृह में पहुंच गई। पूजन सामग्री-प्रसाद की कई दुकानों में पानी भर गया। उधर, माताटीला बांध से इस दिन भी 1.62 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से यमुना में दबाव बढ़ गया। इसी तरह हरिद्वार, नरोरा और कानपुर बैराजों से करीब तीन लाख क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया है।  


इससे कछारी इलाकों में तेजी से पानी घुसने लगा है। दारागंज, नागवासुकि समेत कई बस्तियों में बाढ़ का पानी आने से हड़कंप मच गया। लोग गृहस्थी समेट कर एक बार फिर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे। महावीर मार्ग अक्षयवट मार्ग पर पानी भर गया। किला मार्ग बंद होने के बाद देर रात तक चौकियां हटाने और सुरक्षित स्थानों पर जगह बनाने की मशक्कत की जाती रही।
Ganga again anointed the elder Hanuman
lete hanuman mandir, prayagraj - फोटो : प्रयागराज

बांधों से गंगा-यमुना में लगातार जलराशि छोड़े जाने के बाद तटीय बस्तियों में हड़कंप मच गया है। बृहस्पतिवार की शाम छह बजे सिंचाई बाढ़ खंड के कंट्रोल रूम से जारी बुलेटिन के अनुसार गंगा का जलस्तर फाफामऊ में 81.64 मीटर, छतनाग में 80.88 मीटर और नैनी में यमुना का जलस्तर 81.48 मीटर रिकार्ड किया गया। यहां गंगा-यमुना दोनों नदियों में छह सेंमी प्रति घंटा की रफ्तार से जल स्तर में वृद्धि होने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

Ganga again anointed the elder Hanuman
lete hanuman mandir, prayagraj - फोटो : प्रयागराज

सिंचाई विभाग के अभियंताओं ने दावा किया है कि इसी रफ्तार से जल स्तर बढ़ता रहा तो शुक्रवार की शाम तक गंगा चेतावनी बिंदु केपार कर सकती है। सिंचाई विभाग बाढ़ खंड के अनुसार माताटीला बांध से 1.62 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। केन-बेतवा केजल स्तर में हो रही वृद्धि की वजह से यमुना के जल स्तर में उफान बढ़ता जा रहा है। गंगा में इस दिन कानपुर बैराज से 1.40 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जलस्तर में तेज वृद्धि के चलते देर शाम अक्षयवट मार्ग, महावीर मार्ग के बाद किला मार्ग भी जमग्न हो गया। अक्षयवट पुसि चौकी डूब गई। रात को ही सैकड़ों परिवारों को गृहस्थी समेटने के लिए मजबूर होना पड़ा। श्मशान घाट पर भी पानी पहुंचने वाला है। सड़क पर पानी आने की वजह से अंतिम संस्कार में भी दिक्कतें आने लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganga again anointed the elder Hanuman
lete hanuman mandir, prayagraj - फोटो : प्रयागराज
रिकार्ड: 12 घंटे में 63 एमएम बारिश
 उमस भर चिपचिपी गर्मी से परेशान लोगों को बुधवार रात राहत देने वाली बारिश बृहस्पतिवार को दिन भर भिगोती रही। काले-काले बादल डराने के साथ खूब बरसे। रुक-रुक कर हो रही बारिश ने इस साल सितंबर महीने में अब तक का रिकार्ड बनाया। सुबह 8.30 बजे से 12 घंटे तक 63 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
Ganga again anointed the elder Hanuman
lete hanuman mandir, prayagraj - फोटो : प्रयागराज

बादलों ने अरसे बाद 24 घंटे अपनी धमक बनाए रहे। थोड़ी ही देर सही, पर जहां बादल बरसे, तबीयत से लोगों को सराबोर करते रहे। सूरज एक से दो बार बड़ी मुश्किल से बादलों की ओट से बाहर निकला, लेकिन धूप नमी नहीं सोख सखी। अलसुबह शुरू बारिश शाम छह बजे तक कहीं धीमी तो कहीं झमाझम होती रही। बारिश से गर्मी-उमस से तो राहत दी लेकिन नालियों की गंदगी सड़कों और फुटपाथ तक पसर गई। लोगों को पानी निकलने के बाद कीचड़ से खासी परेशानी हुई। कोठापार्चा, स्टेशन रोड पर नगर निगम कार्यशाला के पास सड़क खोदकर डालने से राहगीर और वाहन फंसे रहे। शहर में कई स्थानों पर सड़कें भी धंसी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed